मध्य प्रदेश

जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 990681 हुई

जिले में 517588 पुरूष मतदाता, 473075 महिला मतदाता और 18 अन्य मतदाता शामिल
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न

रायसेन । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें फोटो निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 अंतर्गत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों चारों विधानसभा क्षेत्र की फोटो निर्वाचक नामावली के एक-एक सेट तथा फोटो रहित मतदाता सूची की सीडी उपलब्ध कराई गई।
बैठक में कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए अवगत कराया कि फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन दिनांक 23 दिसम्बर 2025 से 21 फरवरी 2026 के मध्य प्राप्त दावें एवं आपत्तियों का निराकरण जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा किया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में फार्म-6 के माध्यम से 16276 नवीन मतदाता, फार्म-8 के माध्यम से 2790 मतदाता स्थानांतरित हुए। इस प्रकार कुल 19066 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। इसी प्रकार फार्म-7 के माध्यम से 5074 मतदाताओं का नाम विलोपित तथा फार्म-8 के माध्यम से 6350 मतदाताओं के नाम, फोटो, आयु, पता आदि में संशोधन किया गया।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय द्वारा जानकारी दी गई कि प्रारूप प्रकाशन में जिले में कुल 510552 पुरूष मतदाता, 466119 महिला मतदाता एवं 18 अन्य मतदाता थे, इस प्रकार जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 976689 थी। कार्यक्रम के दौरान दावे-आपत्तियों के निराकरण उपरांत जिले में 517588 पुरूष मतदाता, 473075 महिला मतदाता एवं 18 अन्य मतदाता, इस प्रकार कुल 990681 मतदाता हैं। जिले में वर्तमान में ईपी रेश्यों 62.75 प्रतिशत, जेण्डर रेश्यो 914 तथा पीडब्ल्यूडी मतदाता की संख्या 11035 है। जिल में 18-19 आयु के 16961 नवीन मतदाता है, 85 वर्ष से अधिक आयु के 5731 मतदाता है तथा सर्विस मतदाताओं की संख्या 525 है। बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जिले में मतदान केन्द्रों की स्थिति
बैठक में जानकारी दी गई कि रायसेन जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1384 है। इनमें विधानसभा क्षेत्र उदयपुरा में 364 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र भोजपुर में 346 मतदान केन्द्र, विधानसभा क्षेत्र सांची में 366 मतदान केन्द्र तथा विधानसभा क्षेत्र सिलवानी में 308 मतदान केन्द्र हैं। जिले में शहरी मतदान केन्द्रों की संख्या 336 है तथा ग्रामीण मतदान केन्द्रों की संख्या 1048 है।

Related Articles

Back to top button