सनोटि ब्रिज बना रेत माफिया का अड्डा

रिपोर्टर : प्रियंका गौर
ओबेदुल्लागंज । सनोटि बायपास ब्रिज रेत माफिया और राजस्व एवं माइनिंग विभाग की मिलीभगत से सनोटि बायपास ब्रिज के पास रोजाना ओवरलोड रेत के ट्रक खाली हो रहे हैं। इसके कारण से ब्रिज की साइट की रोड पर आम जनता का चलना दुश्वार हो रहा है। रहवासी लोगों का कहना है कि यहां बिना नंबर के ओवरलोड ट्रक रेत खाली करते हैं और ट्रैक्टर-ट्रॉली से भरकर बेची जाती है। ट्रैक्टर ट्राली हमेशा खड़े ही रहते हैं इससे आने जाने वालों को भारी परेशानी होती है।
भोपाल होशंगाबाद रोड पर टोल टैक्स बचाने एवं रॉयल्टी बचाने के चक्कर में अवैध रेत की चोरी करते भारी वाहनों और ट्रैक्टर ट्राली को सनोटी भोजपुर गयारह मील होते हुए जाते है। जिससे आए दिन एक्सीडेंट खतरा बना रहता है। जिसकी कई बार ग्रामीणों ने शिकायत भी की है। परन्तु राजस्व विभाग और माइनिंग विभाग इस पर कोई कार्यवाही नहीं करते है।
संबंधित विभाग को जानकारी भी है ओर सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करते है। अब सवाल उठने लगे यह काम सारा मिली भगत से चल रहा है। कब तक आम जनता परेशान रहेगी। कार्यवाही के नाम पर सिर्फ नोटिस देना, कार्यवाही करवाते है कहकर कब तक जनता को अंधकार में रखा जाएगा।
*अवैध खनन के लिए कारवाही के निर्देश*
अवैध रेत खनन एवं संरक्षण की निगरानी और जाँच करना। खनिजों का संरक्षण, अवैध खनन की रोकथाम के लिये सुरक्षात्मक कदम उठाना। रेत खनन को कानूनी रूप से पर्यावरण हेतु उत्तरदायी तरीके से सुनिश्चित करना।
इस संबंध में नायब तहसीलदार सरवटे जी ने बताया कि मौके पर जांच करते हुए संबंधितो को नोटिस जारी किया है।
ओर वही माइनिंग अधिकारी के द्वारा इस मामले पर टालमटोल करते नजर आए। कार्यवाही के नाम पर केवल आश्वासन देते है।
ग्रामीणों का कहना है।
रात दिन भारी वाहन खड़े रहने से आने जाने में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं आशंका बनी रहती है । ग्रामीणों के अंदर आक्रोश है उनका कहना है कि जल्द कार्यवाही की जाए।



