मध्य प्रदेश

उमरियापान में तीसरी आंख का पहरा, प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में नगर के प्रमुख चौराहों पर “तीसरी आंख” यानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी की जाएगी। इससे अपराधों पर अंक्षकुश लगेगा, बल्कि यातायात व्यवस्था भी अधिक सुव्यवस्थित हो सकेगी।
थाना प्रभारी महेंद्र जायसवाल ने बताया कि शनिवार को आजाद चौक पर तीन हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे स्थापित किए गए । ये कैमरे सिहोरा रोड, घुघरी रोड और झंडा चौक की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर नजर रखेंगे । कैमरे लगाने से पूरे इलाके की गतिविधियों पर पुलिस की सीधी निगरानी होगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में नगर के अन्य व्यस्त स्थानों जैसे न्यू बस स्टैंड और झंडा चौक पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । इससे पूरे नगर का एक व्यापक निगरानी नेटवर्क तैयार होगा, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ने में सक्षम होगा।
इसका उद्देश्य अपराधों और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना है। साथ ही, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों पर भी अब सख्ती से कार्रवाई की जा सकेगी । पुलिस का कहना है कि कैमरों की मौजूदगी से लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और वे नियमों का पालन करने के लिए अधिक जिम्मेदार बनेंगे ।
इससे नगर की सुरक्षा और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगेगी ।

Related Articles

Back to top button