मध्य प्रदेश

घर-घर पहुंचा गुह संपर्क अभियान, पीएम श्री कन्या शाला में प्रवेश के लिए जागरूकता बढ़ी

सिलवानी। नगर स्थित पी.एम. श्री कन्या शाला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सिलवानी के शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों के प्रवेश को बढ़ावा देने हेतु घर-घर जाकर “गुह संपर्क अभियान” चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से शिक्षकों ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को विद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं और शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
अभियान के दौरान बताया गया कि पी.एम. श्री विद्यालय सर्वसुविधायुक्त भवन, विशाल खेल मैदान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों से सुसज्जित है। यहां छात्रों को आधुनिक संसाधनों के साथ शिक्षा प्रदान की जाती है, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके।
शिक्षकों ने अभिभावकों को यह भी अवगत कराया कि विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को अनेक सुविधाएं एवं गतिविधियां पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही, विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेने का आग्रह किया गया।

Related Articles

Back to top button