गौसेवा का सराहनीय कार्य: सत्यार्थ फाउंडेशन के सहयोग से गौशाला को मिले विद्युत पंखे

सिलवानी। नगर में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए एक प्रेरणादायक पहल सामने आई है। सामाजिक संस्था “सत्यार्थ फाउंडेशन” के प्रेरणा एवं सहयोग से नगर के समाजसेवी लाल जी साहू, रजत सोनी एवं मनीष राय द्वारा शासकीय श्री कृष्ण गौशाला, जमुनिया में गौ माता की सेवा हेतु 08 विद्युत पंखे दान स्वरूप प्रदान किए गए।गर्मी के मौसम को देखते हुए गौशाला में यह सहयोग अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे वहां रह रही गौमाताओं को राहत मिल सकेगी। इस सेवा कार्य के लिए सत्यार्थ फाउंडेशन, सिलवानी द्वारा सभी दानदाताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।गौशाला के संचालनकर्ता ने भी सभी दानदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए गौमाता के चरणों में प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी के परिवारों पर बनी रहे, आने वाली पीढ़ियां भी गौसेवा से जुड़ी रहें तथा सभी स्वस्थ एवं सुखी जीवन व्यतीत करें।इस अवसर पर सत्यार्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष अरबिंद पाठक, सक्रिय सदस्य एवं शिक्षक विजय सोनी, शिक्षक रामकुमार राय, पार्षद प्रदीप कुशवाह, जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक वीरेंद्र यादव, ग्राम उचेरा जमुनिया के सरपंच संजय तुमराम, सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार प्रजापति सहित गौशाला के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



