स्लीमनाबाद पुलिस ने किया हाइवे पर हुई अंधी हत्या का खुलासा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छपरा के पास एक अंधी हत्या का मामला प्रकाश में आया था जिसको लेकर कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से) के निर्देशन मे अति पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद प्रभारी कार्य निरी सुदेश कुमार के नेतृत्व मे टीम गठित कर हत्या के फरार आरोपीगणों की पता तलाश कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया था।पूरे मामले की बात करे तो मामला दिनांक 10/11 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात को थाना स्लीमनाबाद पुलिस को डायल 112 मे छपरा नेशनल हाइवेरोड पर वाहन क्रमांक MP 20 GA 6242 मे एक अज्ञात व्यक्ति के खून से लथपत हालत मे मृत अवस्था मे पडे होने की सूचना प्राप्त हुयी। सूचना पर तत्काल डायल 112 एवं उप निरी अनिल यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे एवं उपरोक्त अज्ञात व्यक्ति को तत्काल डायल – 112 से शासकीय अस्पताल स्लीमनाबाद कटनी ले जाकर दाखिल कराया गया जिसे डां. के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया था। सूचना पर मर्ग कायम कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 216/26 धारा 103 (1) BNS के तहत मामला पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना अज्ञात मृतक की पहचान ड्राइवर राकेश दाहिया पिता घासीराम दाहिया उम्र 42 वर्ष नि. लखराम मोहल्ला खितौला सिहोरा जबलपुर के रूप में हुयी। थाना स्लीमनाबाद पुलिस द्वारा मौके पर जाकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं एफ एस एल टीम जबलपुर द्वारा घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए व मृतक के परिजनों एवं वाहन मालिक से पूछताछ की गई उपरांत तकनीकी साक्ष्यों एवं मृतक के आने जाने वाले स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की वीडियो फुटेजों का बारीकी से निरीक्षण किया जाकर अज्ञात संदेही/आरोपियों की पहचान की गई जो दिनांक 22/04/2026 को मुखबिर की सूचना पर संदेही रोहित कोल पिता राम सुजान कोल उम्र 21 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी द्वारा अपने साथी अमन चौबे उर्फ पंकज चौबे उर्फ भूत पिता कमलेश चौबे उम्र 22 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद व मनोज के साथ मिलकर लिफ्ट लेकर मृतक के साथ शराब पीकर पैसे की माँग करने लगे, पैसे न देने की बात को लेकर तीनो के द्वारा हाथ मुक्कों व व्हील पाना से मारपीट कर हत्या करना बताया। प्रकरण मे आरोपीगण (1) रोहित कोल पिता राम सुजान कोल उम्र 21 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद कटनी (2) अमन चौबे उर्फ पंकज चौबे उर्फ भूत पिता कमलेश चौबे उम्र 22 साल नि ग्राम बंधी थाना स्लीमनाबाद कटनी से कड़ाई से पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किये है। जिसे मेमोरेण्डम कथन लेख कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं घटना मे प्रयुक्त व्हील पाना व मृतक का मोबाइल फोन विधिवत जप्त किया गया। उपरोक्त दोनों आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया जिनसे इनके अन्य तीसरे साथी के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।इस कार्यवाही में एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी, थाना प्रभारी निरी. सुदेश कुमार, उप निरी अनिल यादव सउनि मथुरा प्रसाद, प्र.आर. 509 प्रेमशंकर पटेल, प्र.आर. 444 लखन पटेल, आर रोहित पाटकर, आर रजनीश टेकाम, आर विशाल, आर रोहित पटेल साइबर सेल से आर अजय साकेत, आर सत्येंद्र सिंह, आर अमित श्रीपाल की सराहनीय भूमिका रही।



