मध्य प्रदेश

आश्वासन के बावजूद नहीं हटी मंदिर व स्कूलों के पास संचालित शराब दुकानें

बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद निकालेगा जिला प्रशासन का अर्थी जुलूस

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। जिले में नया आबकारी का ठेका हो चुका है और इस ठेका वर्ष में भी कई शराब दुकानें मंदिर व स्कूलों के आस पास संचालित की जा रही हैं । मंदिर व स्कूलों के पास शराब दुकानों के संचालन के मामले को बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने गंभीरता से लिया है और जिला प्रशासन व आबकारी विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि मंदिर व स्कूलों के पास संचालित शराब दुकानों को नहीं हटाया जाता तो आगामी दिनों में बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन करते हुए स्थानीय जिला प्रशासन की अंतिम यात्रा शहर में निकाल कर अपना विरोध प्रकट करेगा । गौरतलब है कि बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद ने इस संबंध में बीते दिनों उग्र आंदोलन करते हुए जिला प्रशासन व आबकारी विभाग को मंदिर व स्कूलों के पास संचालित शराब दुकानों हटाने की मांग की थी । जिस पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी 10 दिन के अंदर मंदिर व स्कूलों के पास संचालित शराब दुकानों को दूसरी जगह शिफ्ट करने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक जिला प्रशासन व आबकारी विभाग ने अपने आश्वासन पर अमल नहीं किया है। जिसके कारण बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों व कार्यकत्ताओं में भारी आक्रोश है तथा वो फिर एक बार आंदोलन करने का निर्णय कर लिया है । बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के सह संयोजक राहुल दुबे ने कहा है कि इस बार जिला प्रशासन व आबकारी विभाग का संयुक्त रूप से अर्थी जूलूस शहर मेें निकाल कर मंदिर व स्कूलों के सामने संचालित शराब दुकानों को हटाने की मांग बुलंद की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button