मध्य प्रदेश

अंतवेद में मगरमच्छ का आतंक खत्म, 5 दिन बाद वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान। ढीमरखेड़ा तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंतवेद में पिछले पांच दिनों से बना दहशत का माहौल आखिरकार समाप्त हो गया । गांव के तालाब में डेरा जमाए बैठे मगरमच्छ को वन विभाग और वन विकास निगम ( कुंडम परियोजना ) की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।जानकारी के अनुसार, मगरमच्छ को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही थी । तालाब में बिछाए गए जाल में जब मगरमच्छ का बच्चा फंसा, तब टीम को सफलता मिली। टीम ने पूरी सावधानी बरतते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला ।रेंज अधिकारी मनीष अपोर ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ अभी काफी छोटा है । रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा और मगरमच्छ पूरी तरह सुरक्षित है। प्रोटोकॉल के तहत पहले उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, इसके बाद उसे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास स्थित खंदारी जलाशय में छोड़ा जाएगा।तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी के कारण ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हो गया था। तालाब के पानी का उपयोग बंद हो चुका था और मवेशियों व बच्चों के लिए हर समय खतरा बना हुआ था । मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button