ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग सोमवार, 11 मई 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦•••  *जय श्री हरि*  •••✦
🧾 *_आज का पंचाग_* 🧾           
      सोमवार  11 मई  2026
*महा मृत्युंजय मंत्र – ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्‌। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्।।_*
☄️ *_दिन (वार) – सोमवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से पुत्र का अनिष्ट होता है शिवभक्ति को भी हानि पहुँचती है अत: सोमवार को ना तो बाल और ना ही दाढ़ी कटवाएं ।
*_सोमवार के दिन भगवान शंकर की आराधना, अभिषेक करने से चन्द्रमा मजबूत होता है, काल सर्प दोष दूर होता है।
*_सोमवार का व्रत रखने से मनचाहा जीवन साथी मिलता है, वैवाहिक जीवन में लम्बा और सुखमय होता है।
जीवन में शुभ फलो की प्राप्ति के लिए हर सोमवार को शिवलिंग पर पंचामृत या मीठा कच्चा दूध एवं काले तिल चढ़ाएं, इससे भगवान महादेव की कृपा बनी रहती है परिवार से रोग दूर रहते है।
*_सोमवार के दिन शिव पुराण के अचूक मन्त्र “श्री शिवाये नमस्तुभ्यम’ का अधिक से अधिक जाप करने से समस्त कष्ट दूर होते है. निश्चित ही मनवाँछित लाभ मिलता है।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 सिद्धार्थी विक्रम : 1969 शर्वरी_*
🌐 *_रौद्र संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
✡️ *_शक संवत 1948 (पराभव संवत्सर), चैत्र_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082 पिङ्गल_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (बृहस्पति) पराभव_*
☣️ *_आयन –  उत्तरायण_*
☂️ *_ऋतु – सौर ग्रीष्म ऋतु_*
☀️ *_मास – ज्यैष्ठ मास_*
🌓 *_पक्ष – कृष्ण पक्ष_*
📆 *_तिथि – सोमवार ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि 03:24 PM तक उपरांत दशमी_*
✏️ *_तिथि स्वामी – नवमी की देवी हैं दुर्गा। इस तिधि में जगतजननी त्रिदेवजननी माता दुर्गा की पूजा करने से मनुष्य इच्छापूर्वक संसार-सागर को पार कर लेता है तथा हर क्षेत्र में सदा विजयी प्राप्त करता है।_*
💫 *_नक्षत्र- नक्षत्र शतभिषा 01:28 AM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी – शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु ग्रह हैं। नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता वरुण (जल के देवता) माने जाते हैं।_*
⚜️ *_योग – इन्द्र योग 01:04 AM तक, उसके बाद वैधृति योग_*
⚡ *_प्रथम करण – गर 03:25 PM तक_*
✨ *_द्वितीय करण – वणिज 03:15 AM तक, बाद विष्टि_*
🔥 *_सोमवार का शुभ गुलिक कालः-शुभ गुलिक काल 01:42:00 P.M से 02:59:00 P.M बजे तक_*
⚜️ *_दिशाशूलः- आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दर्पण देखकर या दूध पीकर जायें।_*
🤖 *_राहुकालः- आज का राहु काल 08:26:00 A.M से 09:39:00 A.M बजे तक_*
🌞 *_सूर्योदयः – प्रातः 05:32:14_*
🌅 *_सूर्यास्तः – सायं 19:02:26_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त – प्रातः 04:09 ए एम से 04:51 ए एम_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या – प्रातः 04:30 ए एम से 05:33 ए एम_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त – दोपहर 11:51 ए एम से 12:45 पी एम_*
🔯 *_विजय मुहूर्त – दोपहर 02:33 पी एम से 03:27 पी एम_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त – शाम 07:01 पी एम से 07:22 पी एम_*
🌌 *_सायाह्न सन्ध्या – शाम 07:02 पी एम से 08:05 पी एम_*
💧 *_अमृत काल – शाम 06:05 पी एम से 07:43 पी एम_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त – रात्रि 11:56 पी एम से 12:38 ए एम, मई 12_*
🚓 *_यात्रा शकुन- सोमवार को मीठा दूध पीकर यात्रा करें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ सौं सौमाय नम:।_*
🤷🏻‍♀️ *_आज का उपाय-शिवजी का दुग्धाभिषेक करें।_*
🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-पलाश के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ *_पर्व एवं त्यौहार – भद्रा/ पञ्चक जारी/ आडल योग/ विडाल योग/लेखक सआदत हसन मंटो जन्म दिवस, राष्ट्रीय मनचाहा भोजन दिवस, राष्ट्रीय फोम रोलिंग दिवस (मसाज के संदर्भ में), राष्ट्रीय ट्वाइलाइट ज़ोन दिवस, राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य जांच दिवस, विश्व अहंकार जागरूकता दिवस, भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री शक्ति सिन्हा जन्म दिवस, पंजाबी गायक अमिरंदर गिलऴ जन्म दिवस, भारतीय नौसेना प्रमुख सरदार लाल मथादास नंद पुण्य तिथि, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day)
✍🏼 *_तिथि विशेष – नवमी तिथि को काशीफल (कोहड़ा एवं कद्दू) एवं दशमी को परवल खाना अथवा दान देना भी वर्जित अथवा त्याज्य होता है। नवमी तिथि एक उग्र एवं कष्टकारी तिथि मानी जाती है। इस नवमी तिथि की अधिष्ठात्री देवी माता दुर्गा जी हैं। यह नवमी तिथि रिक्ता नाम से विख्यात मानी जाती है। यह नवमी तिथि कृष्ण पक्ष में मध्यम फलदायिनी मानी जाती है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना निषेध बताया गया है। क्योंकि नवमी तिथि को लौकी का सेवन गौ-मांस के समान बताया गया है।          
🌷 *_Vastu tips_* 🌸
*शुभ- अशुभ प्रभाव कैसे जानें*
*_महिलाओं की दाईं आंख का फड़कना अशुभ माना जाता है। यह मानसिक तनाव, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या आने वाली कठिनाई का संकेत हो सकता है।
*_महिलाओं की बाईं आंख का फड़कना शुभ संकेत माना जाता है, जैसे जल्द ही कोई अच्छी खबर सुनने या कार्य में सफलता मिलने की संभावना।
*_पुरुषों की दाईं आंख फड़कना शुभ शगुन होता है। यह संकेत देता है कि आपके जीवन में कुछ सकारात्मक घटनाएं हो सकती हैं।
*_पुरुषों की बाईं आंख का फड़कना बहुत ही ज्यादा अशुभ, जिस आने वाले समय में परेशानी या संघर्ष का संकेत माना जाता है।
*_महिलाओं की दाईं भौंह फड़कना अशुभ संकेत जैसी कि आर्थिक नुकसान या किसी परेशानी का इशारा करती है।
*_महिलाओं की बाईं भौंह फड़कने को शुभ माना जाता है, जिसे धन लाभ और घर-परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिलने का संकेत माना जाता है।
*_पुरुषों की दाईं भौंह फड़कना शुभ होता है, जैसे धन लाभ, मान-सम्मान में वृद्धि और अच्छे समाचार का संकेत।
*_पुरुषों की बाईं भौंह का फड़कना अशुभ संकेत जैसे धन संबंधी परेशानियों की संभावना मानी जाती है।
*_दाईं हथेली में खुजली होना शुभ, जल्दी धन लाभ होने और अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने का संकेत है।
*_बाईं हथेली में खुजली होना अशुभ, खर्चों में वृद्धि या वित्तीय समस्याओं का संकेत मानी जाती है।
*_हाथ से चीज गिरने या टूटने का संकेत शकुन आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, अगर हाथ से कांच या कोई चीज टूट जाए तो यह शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि भविष्य में किसी बड़े संकट या परेशानी से बचाव हो गया है। हालांकि टूटे हुए कांच को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए, क्योंकि घर में रखना अशुभ माना जाता है।        
❇️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️
बड़ी इलायची को पीसकर मस्तिष्क पर लेप करने से एवं बीजों को पीसकर सूंघने से सिर का दर्द ठीक हो जाता है
*_बड़ी इलायची को पीसकर शहद में मिलाकर छालों पर लगाने से छाले ठीक हो जाते हैं |
*_यदि दांत में दर्द हो रहा हो तो बड़ी इलायची और लौंग के तेल को बराबर-बराबर मात्रा में लेकर पीड़ायुक्त दांत पर लगाएं ,दर्द में शांति मिलेगी |
*_यदि अधिक थूक या लार आती हो तो बड़ी इलायची और सुपारी को बराबर-बराबर पीसकर ,2-3 ग्राम की मात्रा में लेकर चूसते रहने से यह कष्ट दूर हो जाता है
*_पांच से दस बूँद बड़ी इलायची तेल में मिश्री मिलाकर नियमित सेवन करने से दमा में लाभ होता है
*_दो ग्राम सौंफ के साथ बड़ी इलायची के 8-10 बीजों का सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है
*_एक ग्राम बड़ी इलायची बीज चूर्ण को दस ग्राम बेलगिरी के साथ मिलाकर प्रातः सायं सेवन करने से दस्तों में लाभ होता है
*_पिसी हुई राई के साथ बड़ी इलायची चूर्ण मिलाकर 2-3 ग्राम की मात्रा में नियमित सेवन करने से लीवर सम्बंधित रोगों में लाभ होता है |          
🩸 *आरोग्य संजीवनी* 💊
      *अलसी के फायदे —*
*_भूरे-काले रंग के यह छोटे छोटे बीज, हृदय रोगों से आपकी रक्षा करते हैं। इसमें उपस्थित घुलनशील फाइबर्स, प्राकृतिक रूप से आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करता है। इससे हृदय की धमनियों में जमा कोलेस्ट्रॉल घटने लगता है, और रक्त प्रवाह बेहतर होता है, नतीजतन हार्ट अटैक की संभावना नहीं के बराबर होती है ।
*_अलसी में ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो रक्त प्रवाह को बेहतर कर, खून के जमने या थक्का बनने से रोकता है, जो हार्ट-अटैक का कारण बनता है। यह रक्त में मौजूद कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी सहायक है।
*_यह शरीर के अतिरिक्त वसा को भी कम करती है, जिसे आपका वजन कम होने में सहायता मिलती है।
*_अलसी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकैमिकल्स, बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करती है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां नहीं होती और कसाव बना रहता है। इससे त्वचा स्वस्थ व चमकदार बनती है।
*_अलसी में अल्फा लाइनोइक एसिड पाया जाता है, जो ऑथ्राईटिस, अस्थमा, डाइबिटीज और कैंसर से लड़ने में मदद करता है। खास तौर से कोलोन कैंसर से लड़ने में यह सहायक होता है।
*_सीमित मात्रा में अलसी का सेवन, खून में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करता है। इससे शरीर के आंतरिक भाग स्वस्थ रहते हैं, और बेहतर कार्य करते हैं।
*_इसमें उपस्थित लाइगन नामक तत्व, आंतों में सक्रिय होकर, ऐसे तत्व का निर्माण करता है, जो फीमेल हार्मोन्स के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।           
📖 *_गुरु भक्ति योग_* 🕯️
     (( हरिनाम जप जरूर करें ))
      *_बिच्छू की मृत्यु बहुत ही दु:खदायी रूप में होती है।
        *_मादा बिच्छु जब बच्चो को जन्म देती है तब, ये सभी बच्चे जन्म लेते ही अपनी मांँ की पीठ पर बैठ जाते हैं।
        *_और अपनी भूख मिटाने हेतु तुरंत ही अपनी माँ के शरीर को ही खाना प्रारम्भ कर देते हैं, और तब तक खाते हैं, जब तक कि उसकी केवल अस्थियां ही शेष ना रह जाए।
       *_वो तड़पती है, कराहती है, लेकिन ये पीछा नहीं छोड़ते और ये उसे पलभर में नहीं मार देते बल्कि कई दिनों तक यह मौत से बदतर असहनीय पीड़ा को झेलती हुई दम तोड़ती है।
        *_मादा बिच्छु की मौत होने के पश्चात् ही ये सभी उसकी पीठ से नीचे उतरते हैं!
        *_लख चौरासी के कुचक्र में ऐसी असंख्य योनियां हैं, जिनकी स्थितियां अज्ञात हैं, कदाचित् इसीलिए भवसागर को अगम और अपार कहा गया है।
         *_संतमत के मुताबिक यह भी मनुष्य योनि में किए गये कर्मों का ही भुगतान है।
       *_अर्थात्, इन्सान इस मनुष्य जीवन में जो कर्म करेगा, नाना प्रकार की असंख्य योनियों में इन कर्मों के आधार से ही उसे दुःख सुख मिलते रहेंगे। यह तय है!
        *_मनुष्य जन्म बड़ी मुश्किल से मिला है, ये जो गलियों में आवारा जानवर घूम रहे हैं न! इन्हें भी कभी मनुष्य जन्म मिला था…
        *_इनमें से कोई डॉक्टर था, कोई इंजीनियर, कोई कुछ और..
       *_इनके गुरु भी इन्हें नाम का भजन करने को कहते थे तो हँस कर जवाब देते थे कि अभी हमारे पास समय नहीं है!
      *_वो मनुष्य जन्म हार गए, भगवान का भजन व धन्यवाद नहीं किया, पशु योनि में आ गए।
       *_अब देखो समय ही समय है, बेचारे गली-गली आवारा घूमते हैं, कोई धुत्कारता है.. कोई फटकारता है।
     *_कर्म बहुत रूला डालते हैं, किसी को नहीं छोड़ते अब नहीं समझेंगे तो कब समझेंगे…?
       *_हरिनाम का भजन कर्मफलों को भी धो डालता
         🌷जय श्री हरि🌷
※══❖═══▩ஜ ۩۞۩ ஜ▩═══❖══※
⚜️ *_नवमी तिथि में माँ दुर्गा कि पूजा गुडहल अथवा लाल गुलाब के फुल करें। साथ ही माता को पूजन के क्रम में लाल चुनरी चढ़ायें। पूजन के उपरान्त दुर्गा सप्तशती के किसी भी एक सिद्ध मन्त्र का जप करें। इस जप से आपके परिवार के ऊपर आई हुई हर प्रकार कि उपरी बाधा कि निवृत्ति हो जाती है। साथ ही आज के इस उपाय से आपको यश एवं प्रतिष्ठा कि भी प्राप्ति सहजता से हो जाती है।।
*_आज नवमी तिथि को इस उपाय को पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा से करने पर सभी मनोरथों कि पूर्ति हो जाती है। नवमी तिथि में वाद-विवाद करना, जुआ खेलना, शस्त्र निर्माण एवं मद्यपान आदि क्रूर कर्म किये जाते हैं। जिन्हें लक्ष्मी प्राप्त करने की लालसा हो उन्हें रात में दही और सत्तू नहीं खाना चाहिए, यह नरक की प्राप्ति कराता है।।

Related Articles

Back to top button