जनगणना 2027 अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर, प्रगणक एवं कर्मचारियों का सम्मान

नगर परिषद गैरतगंज ने जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान पर प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए
रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज । सम्पूर्ण देश में संचालित जनगणना 2027 अंतर्गत मकानसूचीरण एवं मकानों की गणना कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुपरवाइजर, प्रगणकों एवं कर्मचारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने वाले सुपरवाइजर, प्रगणकों एवं कर्मचारियों में कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम अंकित जैन ने कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है और इसमें कार्यरत कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। नगर परिषद सीएमओ सुधीर उपाध्याय ने सभी प्रगणकों की मेहनत एवं जिम्मेदारी की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर तहसीलदार अमृता सुमन, तहसीलदार नरेश सिंह राजपूत, मास्टर ट्रेनर अरविंद राय, नेतराम साहू, जनगणना लिपिक राहुल शर्मा एवं सहायक कुलदीप सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और सम्मान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों ने इसे अपने कार्य के प्रति प्रेरणा बताया।



