दो आरक्षकों को मिली पदोन्नति, बने प्रधान आरक्षक

सिलवानी। पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में सिलवानी क्षेत्र के दो आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। सिलवानी थाना में पदस्थ आरक्षक विनोद रघुवंशी तथा एसडीओपी कार्यालय सिलवानी में पदस्थ आरक्षक राघवेंद्र धुर्वे को आरक्षक पद से पदोन्नत कर प्रधान आरक्षक बनाया गया है।
दोनों पुलिसकर्मियों की पदोन्नति पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनके लंबे समय से किए जा रहे कर्तव्यनिष्ठ एवं उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए यह पदोन्नति विभाग द्वारा प्रदान की गई है।
क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं शुभचिंतकों ने भी दोनों नवनियुक्त प्रधान आरक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर पुलिस विभाग की गरिमा को और अधिक बढ़ाएंगे।



