स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को इंदौर में सम्मान समारोह एवं विशाल परिचय सम्मलेन

देश भर के अधिकारी होंगे शामिल
IPS मनीषा सोनी एवं IPS सव्य साँची सर्राफ डिप्टी कमिश्नर विशाल सोनी सहित 6 अधिकारी होंगे सम्मानित
स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन का मोबाइल एप्प भी होगा लांच
रायसेन। स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा 26 जुलाई को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के सायजी होटल में देश भर से शामिल हो रहे सोनी समाज के शासकीय अधिकारियों का परिचय सम्मलेन आयोजित किया गया है। इस अवसर पर हाल ही में पदोन्नत होकर वरिष्ठ पदों पर पहुँचे केंद्र एवं राज्यों के सोनी समाज के शासकीय अधिकारियों का सम्मान भी किया जायेगा.
स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन के फाउंडर जयप्रकाश सोनी ने बताया कि स्वर्णकार समाज को एकजुट करने, सामाजिक समन्वय को बढ़ावा देने तथा आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से समाज के प्रत्येक सदस्य को एक मंच पर जोड़ने के उद्देश्य से स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन द्वारा विकसित स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन मोबाइल ऐप “सबका साथ सबका विकास”का लोकार्पण भी किया जायेगा। यह ऐप समाज के सदस्यों को एक डिजिटल मंच प्रदान करेगा, जिसके माध्यम से समाज की विभिन्न गतिविधियों, सामाजिक सूचनाओं, आयोजनों, व्यवसायिक नेटवर्किंग, वैवाहिक परिचय, सदस्य निर्देशिका, युवा एवं महिला मंच तथा अन्य उपयोगी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर प्राप्त किया जा सकेगा।
जिसमें देश भर के सभी सोनी समाज के अधिकारीयों के मोबाइल नम्वर और पदस्थापना होंगी साथ ही समाज के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए पढ़ाई के लिए स्कालरशिप देने शासकीय सेवाओं के लिए निकलने बाले जॉव सम्बन्धी सूचनाएँ बिभिन्न कार्यक्रम की सूचनाएं समाज के बिभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यक्रम करने बालों की सक्सेस स्टोरी सहित बिभिन्न जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। जय प्रकाश सोनी ने बताया कि स्नेह मिलन समारोह का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारा, सहयोग एवं संगठन की भावना को और अधिक सशक्त करना है। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा तथा समाज के समग्र विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
स्वर्णकार श्रेष्ठ फाउंडेशन ने समाज के सभी वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं एवं गणमान्य नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा समाज को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंदौर की भाजपा विधायक मालिनी गोड सोनी, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर, भाजपा प्रदेश महामंत्री संगीता सोनी, स्वर्ण कला बोर्ड मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष दुर्गेश सोनी तथा मोबाइल ऐप के फाउंडर जयप्रकाश सोनी रहेंगे।
जयप्रकाश सोनी ने बताया की इस अवसर पर सोनी समाज के गौरव IPS मनीषा सोनी, IPS सव्य साँची सर्राफ, DSP मध्यप्रदेश पुलिस तारेश सोनी, DSP मध्यप्रदेश पुलिस गायत्री सोनी, डिप्टी कमिश्नर मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास बिभाग विशाल सोनी एवं वित्त बिभाग के एडीशनल डायरेक्टर आरके सोनी को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम इंदौर के सायजी होटल में सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक आयोजित किया गया है.साथ ही स्नेह भोज भी रखा गया है।



