करौंदी में वैदिक विधि विधान से हुआ गुरुपूजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। उमरियापान के समीपस्थ करौंदी स्थित महर्षि वेद विज्ञान विधापीठ आश्रम के पतंजलि यज्ञमण्डपम परिसर में वैदिक विधि विधान से गुरूपूजन, अभिषेक एवं आरती की गई । कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, निदेशक डा. नमिता पाठक, महर्षि विवि कुलसचिव संदीप शर्मा, अरविंद सिंह राजपूत, गोविंद सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह, सहप्रभारी रतीभान सिंह सहित वैदिक विद्वानों एवं समस्त आश्रम परिवार की उपस्थिति रही । भरभरा आश्रम में संतश्री बनवारीदास जी महाराज के सानिध्य में गुरूपूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ । महोत्सव में लगभग 10 हजार से अधिक भक्तों ने आश्रम पहुंचकर संतश्री का पूजन कर आर्शीवाद लिया । साथ ही गुरु प्रसाद भंडारा प्राप्त किया । इस दौरान आश्रम परिसर में मेले की तरह नजारा रहा । सुबह से लेकर रात तक आश्रम में भक्तों का तांता लगा रहा । उमरियापान के समीप हरदी कुटी आश्रम में ब्रम्हचारी संत कौशिल्यादास जी महाराज के सानिध्य में आयोजन हुआ । कार्यक्रम में रामकृष्ण दीक्षित, अमित दीक्षित, बिजईं चौरसिया सहित शिष्य मंडल की उपस्थिती रही । इसी कडी में पंडित दयानंद शास्त्री कुडवा वाले एवं पंडित रोहित शास्त्री के सानिध्य में सिहोरा में गुरूपूर्णिमा महोत्सव मनाया गया । उमरियापान स्थित सरस्वती उमा विधालय में भी गुरूपूर्णिमा कार्यक्रम हुआ। जिसमें विधालय के आचार्यों को सम्मानित किया गया ।



