मध्य प्रदेशराजनीति

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर उमरियापान में जश्न, जनता ने भाजपा सरकार को दिया स्पष्ट संदेश : रवीन्द्र बाजपेई

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवीन्द्र बाजपेई के नेतृत्व में झंडा चौक पर मिठाई बांटी गई
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। दतिया विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक जीत पर पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला । इसी क्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ढीमरखेड़ा उमरियापान के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवीन्द्र बाजपेई के नेतृत्व में उमरियापान के हृदय स्थल झंडा चौक पर विजय उत्सव मनाया गया । कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जोरदार नारे लगाए।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रवीन्द्र बाजपेई ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम प्रदेश की जनता की बदलती सोच और कांग्रेस के प्रति बढ़ते विश्वास का स्पष्ट प्रमाण है । उन्होंने कहा कि यह जीत केवल दतिया विधानसभा तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश की जनता की भावनाओं का प्रतिबिंब है । जनता ने जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं तथा अधूरे वादों के खिलाफ अपना लोकतांत्रिक फैसला सुनाया है और कांग्रेस की जनहितैषी सोच पर भरोसा जताया है ।
रवीन्द्र बाजपेई ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की शुरुआत हो चुकी है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बढ़ता उत्साह इस बात का संकेत है कि जनता अब बदलाव चाहती है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसान, युवा, महिला, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिक के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दों को सड़क से सदन तक उठाती रहेगी । उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि “अभी तो यह केवल अंगड़ाई है, आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरा मध्यप्रदेश कांग्रेस के पक्ष में जनादेश देगा और प्रदेश में जनहित, विकास तथा जवाबदेह शासन का नया अध्याय शुरू होगा ।
उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों और जनहित के कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और जनता की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।
विजय उत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में संगठन की मजबूती पर विश्वास व्यक्त किया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मिश्रा, सरपंच अटल व्यौहार, वशस्वरूप चौरसिया, सुखदेव चौरसिया, शैलेन्द्र पौराणिक, सिद्धार्थ दीक्षित, सुनील पाठक, सुनील पटैल, स्वतंत्र चौरसिया, मंकू चौरसिया, दम्मी चौरसिया, विक्की चौरसिया, मंदी चौरसिया, बोले चौरसिया, सत्तू सोनी, मथुरा झारिया, गोलू वैरागी, संजय चौरसिया, गया बर्मन, बुटानी चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button