मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की संपर्क बैठक संपन्न, कार्य विस्तार योजना पर हुआ मंथन

सिलवानी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन की रायसेन जिले में कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत रविवार को सिलवानी नगर में एक संपर्क बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मध्य भारत प्रांत के कोषाध्यक्ष सतीश चितवार, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन के जिला प्रभारी सुनील धनगर तथा बरेली नगर संयोजक आयुष साहू उपस्थित रहे। बैठक में नगर स्तर पर संगठन के विस्तार एवं उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े विषयों पर जनजागरण अभियान को प्रभावी बनाने की योजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन पिछले 50 वर्षों से “शोषण मुक्त समाज” के ध्येय वाक्य को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। संगठन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में निष्पक्ष एवं उत्तरदायी उपभोक्ता व्यवस्था स्थापित करना है।
इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, दिनेश चौरसिया, कान्ता यादव, गोविंद सोनी, अजमेर यादव, राजकुमार साहू, कमलेश गुप्ता, गोविंद नामदेव, विजय सोनी, नरेश प्रताप राजपूत, आयुष तिवारी, मनीष नामदेव, रामभरोसे उईके सहित बड़ी संख्या नागरिक उपस्थित रहे।
सभी ने सिलवानी नगर में संगठन के कार्यों को गति देने एवं अधिक से अधिक लोगों को ग्राहक जागरूकता अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button