मध्य प्रदेश

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, पायलट ने कराया सुरक्षित प्रसव

सिलवानी। सिलवानी क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अस्पताल ले जाते समय एक गर्भवती महिला ने 108 एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। विपरीत परिस्थिति में एंबुलेंस पायलट वीरेंद्र ठाकुर ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित प्रसव कराने में मदद की। उनकी तत्परता की स्थानीय स्तर पर सराहना हो रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम चरगवां निवासी सीमा पति नरेश को प्रसव पीड़ा होने पर 108 एंबुलेंस से सिलवानी सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस पायलट वीरेंद्र ठाकुर ने बिना समय गंवाए सूझबूझ से आवश्यक व्यवस्था की और एंबुलेंस में ही प्रसव कराया।
प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रहे। इसके बाद दोनों को तत्काल सिलवानी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया गया।
बताया गया कि समय पर एंबुलेंस पहुंचने और पायलट की तत्परता के चलते महिला को प्रसव के दौरान तत्काल सहायता मिल सकी। विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय पायलट वीरेंद्र ठाकुर द्वारा सूझबूझ से लिया गया निर्णय सराहनीय रहा।

Related Articles

Back to top button