मध्य प्रदेश

त्यौहार सद्भावना से मनाने संपन हुई शांति समिति की बैठक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । 26 अगस्त ईद मिलादुन्नबी, 28 अगस्त रक्षाबंधन एवं 29 अगस्त कजलियां पर्व ओर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्यौहार को लेकर एसडीएम प्रियंका भलावी की अध्यक्षता, एसडीओपी सोनाली गुप्ता, थाना प्रभारी राजीव उईके, तहसीलदार प्रमोद उईके सहित अन्य विभागीय प्रमुखों एवं हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सचिन नेमा , मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष आरिफ राइन सहित समिति के सदस्यों की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से दोनों समुदायों के त्यौहार सद्भाव ओर आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय पारित किया गया।
मुस्लिम त्यौहार कमेटी अध्यक्ष आरिफ राईन ने मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त बुधवार को हर्षोउल्लास से मनाने और संपन होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बताई कि अखाड़ों का जुलूस काजी मोहल्ले से शुरू होकर मुख्य मार्गो से होता हुआ ऊपर टेकरी पर मदरसा ग्राउंड पहुंचेगा । तो हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष सचिन नेमा ने सभी शांति समिति सदस्यों का अभिवादन किया महेश नेमा ने रक्षाबंधन , कजलियां पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के संबंध में कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कजरिया मिलन कार्यक्रम गांधी बाजार में आयोजित किए जाने और बाहर से आने वाली संगीत मंडली आदि की जानकारी दी। बिट्टू यादव ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के संबंध में कार्यक्रम की जानकारी बताई।
सभी त्यौहार परंपरागत ढ़ंग से मनाए जाने पर सहमति बनी।
एसडीएम प्रियंका भलावी ने नगरपालिका प्रशासन को साफ सफाई , पेयजलापूर्ति एवं विद्युत विभाग को बिजली व्यवस्था सुचारू रखने एवं एसडीओपी सोनाली गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश देते हुए दोनों समुदायों से शहर की गंगाजमुनी तहजीब को कायम रखते हुए वर्षों से चली आ रही परंपरा हिलमिलकर आपसी भाईचारे एवं सद्भावना से सभी त्यौहार मनाए जाने की अपील की। भाई उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अखाड़े में किसी भी प्रकार की धारदार हथियार नहीं होंगे ना ही लोग अपनी जेब में छुपा कर छोटे हथियार रखेंगे यदि कोई उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं बस स्टैंड से गांधी बाजार तक रक्षाबंधन के त्यौहार के मद्देनजर अधिक भीड़ होने के लिए पुलिस प्रशासन व्यवस्थाएं करेगा, चार पहिया वाहनों के प्रवेश को रोका जाने की जानकारी भी दी गई।

Related Articles

Back to top button