ट्रेक्टर ट्राली से मूंग चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के कुशल निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग बरेली कुंवर सिंह मुकाती के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरेली निरीक्षक कपिल गुप्ता के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा वेयर हाउसों के सामने खड़ी ट्रेक्टर ट्राली से मूंग की बोरी चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
फरियादी हर्षित सिंह राजपूत निवासी गगनवाड़ा ने रिपोर्ट किया कि 16.8.2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरो द्वारा दिव्य वेयर हाउस भोडिया मूंग बेचने आई ट्रेक्टर ट्राली से अज्ञात आरोपियों द्वारा 29 बोरी मूंग की चोरी कर ले गये, रिपोर्ट पर XX/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
फरियादी संतोष धाकड़ निवासी ग्राम जोहराबरहा ने रिपोर्ट किया कि 29.7.2026 की दरम्यानी रात अज्ञात चोरो द्वारा मारूति वेयर हाउस पिपरिया रोड़ अलीगंज मूंग बेचने आई ट्रेक्टर ट्राली से अज्ञात आरोपियों द्वारा कुछ बोरी मूंग की चोरी कर ले गये, रिपोर्ट पर XX/26 धारा 303(2) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
पिछले कुछ दोनों से विभिन्न वेयरहाउस के बाहर किसानों के ट्रेक्टर ट्राली से मूंग की बोरी चोरी होने की शिकयत पुलिस को प्राप्त हुई थी जिस पर पुलिस द्वारा 70 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरें चैक किया सभी संभव लोगों से लगातार पूछताछ की अनुसंधान के दौरान मुखबिर सूचना पर मूंग चोरी के गिरोह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी सलमान खान पिता शरीफ उम्र 29 साल निवासी पिपलाई राजनवाड़ी, थाना कोतवाली, जिला रायसेन, मुबारिक खान पिता लियाकत उम3 26 साल निवासी पिपलाई राजनवाड़ी, थाना कोतवाली, जिला रायसेन, खालिद खान पिता लईक उम्र 32 साल निवासी पिपलाई राजनवाड़ी, थाना कोतवाली, जिला रायसेन
जप्ती की गई सामग्री – 30 मूंग की बोरियाँ कीमती 99,000 /- रूपये लगभग, घटना में प्रयुक्त शीफ्ट कार क्रमांक MP-04-YS-0438 कीमति 4,00,000 /- रूपये, कुल जप्त मशरूका कीमत 4,99,000 /- रूपये।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कपिल गुप्ता, प्र.आर. राजेश राजपूत, प्रआर. निरंजन सिंह, प्रआर. भोजराज राजपूत, प्रआर अनिल, नारायण आर. मुकेश यादव, सैनिक विजय ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हैं।



