मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा मंडल उमरियापान की कार्य समिति बैठक एवं मंडल कार्यशाला संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। भारतीय जनता पार्टी मंडल उमरियापान की मंडल कार्यसमिति बैठक एवं मंडल कार्यशाला का आयोजन बुधवार को मंडल कार्यालय पचपैड़ी में किया गया । कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा संकल्प अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सोहन सिंह, मंडल प्रभारी सुरेश राय, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित गौतम एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सिलौंडी किशन राय रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया ने सेवा संकल्प अभियान की प्रस्तावना रखी । इसके बाद मंडल प्रभारी सुरेश राय ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा संकल्प के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी ।
पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया ने राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया, जिसका उपस्थित कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। मुख्य अतिथि सोहन सिंह ने संगठन की कार्यप्रणाली, सेवा संकल्प अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 25 वर्षों के सेवा संकल्प, देश की अर्थव्यवस्था, विकास की प्रगति तथा विकसित भारत संकल्प 2047 के लक्ष्य पर विस्तार से विचार रखे ।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक राष्ट्रगान हुआ । मंच संचालन मंडल महामंत्री अंकित झारिया ने किया, जबकि आभार युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया ने व्यक्त किया । बैठक में भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button