मध्य प्रदेश

शिक्षकों की अनूठी पहल, स्थानीय बच्चों को भेंट की रेंजर साइकिल

सिलवानी। विकास खंड सिलवानी संकुल कस्बा बम्होरी के ग्राम प्रतापगढ़ माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षकों ने सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए ग्राम के स्थानीय बच्चों को साइकिल चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त करने के उद्देश्य से एक रेंजर साइकिल भेंट की।
शिक्षकों ने बताया कि प्रदेश सरकार की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत विद्यालय में अध्ययनरत उन विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की जाती है, जो अन्य ग्रामों से विद्यालय आते हैं। वहीं, स्थानीय ग्राम के विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाता।
इसी कमी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के सभी शिक्षकों ने सामूहिक सहयोग से एक रेंजर साइकिल खरीदकर ग्राम के बच्चों को भेंट की, ताकि वे भी साइकिल चलाना सीख सकें और भविष्य में इस कौशल का लाभ उठा सकें।
शिक्षकों की इस सराहनीय पहल की ग्रामवासियों एवं अभिभावकों ने प्रशंसा करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया।

Related Articles

Back to top button