मध्य प्रदेश

युवा सम्मेलन 13 को सिलवानी में, वाहन रैली से युवा सम्मेलन का संदेश दिया

सिलवानी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत सिलवानी खण्ड में एक भव्य युवा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा।
नगर में 13 सितंबर को दोपहर 2 बजे से विश्वकर्मा गार्डन में आयोजित होने व यह युवा सम्मेलन इसी के निमित्त नगर में 11 सितम्बर को वंदे मातरम् युवा वाहन रैली आयोजित हुई ओर युवा सम्मेलन को सफल बनाने का सभी युवकों ने संकल्प लिया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में नागपुर में हुई थी।
तब से लेकर आज तक 100 वर्ष संघ कार्य को हो गए हैं, इस प्रकार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने शताब्दी वर्ष में है, इस शताब्दी वर्ष में आयोजन की विभिन्न श्रृंखला अनवरत रूप से आयोजित हो रही है।
इसी तारतम्य में सिलवानी खंड का युवाओं का संगम करने के उद्देश्य से युवाओं को दिशा देने की दृष्टि से युवा सम्मेलन का कार्यक्रम तय किया गया।
संघ देशभर में व्यक्ति निर्माण से लेकर राष्ट्र निर्माण तक की अनुपम संरचना बनाता चला आ रहा है। लाखों की संख्या में कार्यकर्ता संघ कार्य के लिए निरंतर चरैवेति की भावना से कार्य कर रहे हैं।
यह वाहन रैली हाईस्कूल मैदान से प्रारंभ होकर सिलवानी नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बजरंग चौराहा पर में संपन्न हुई।
जहां पर सैकड़ों युवाओ ने सामूहिक वंदे मातरम् गान किया, तत्पश्चात भारत माता की भव्य आरती की गई।
आरती के बाद सभी स्वयंसेवकों ने एक स्वर में भारत माता की जय का जयघोष किया।
संघ के आनुषांगिक संगठनों के सभी पदाधिकारी , कार्यकर्ता, युवा जन इस वाहन रैली में शामिल हुए।
इस वाहन रैली मे सिलवानी खंड के अनेकों ग्रामों से युवाओं की सहभागिता रही।

Related Articles

Back to top button