धार्मिकपर्यावरणमध्य प्रदेश

फनस्टोन प्री स्कूल साईखेड़ा में बच्चों ने चलाया इको फ्रेंडली गणेश अभियान

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। पर्यावरण संरक्षण को लेकर फनस्टोन प्री स्कूल साईखेड़ा में नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा एक अनोखा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बच्चों ने मिट्टी से बने इको फ्रेंडली गणेश जी की मूर्तियाँ बनाईं और पीओपी (Plaster of Paris) से बनी मूर्तियों का बहिष्कार करने का संदेश दिया।
स्कूल परिसर में ब्लैक बोर्ड पर बच्चों ने “We Support Eco Friendly Ganesh Ji, Don’t Support POP Ganesh” का सुंदर चित्रण भी किया। बच्चों ने बताया कि पीओपी की मूर्तियों के कारण हमारे तालाब, नदियाँ और जल स्रोत प्रदूषित हो रहे हैं, इससे हमें बचना चाहिए और मिट्टी के गणेश जी को अपनाना चाहिए।
इस पहल पर स्कूल में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
कीरथ पटेल ने बच्चों की इस पहल का समर्थन करते हुए कहा, _“बच्चों द्वारा पर्यावरण को बचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। स्कूल में बच्चों को अपनी संस्कृति और विलुप्त होते त्योहारों के सही महत्व की ओर जोड़ने का यह एक बेहतरीन प्रयास है। इससे बच्चों में संस्कार और पर्यावरण के प्रति जागरूकता दोनों आएगी।
वहीं कमलेश अवधिया ने कहा फनस्टोन स्कूल का यह प्रयास काबिले तारीफ है कि बच्चों को सिर्फ किताबी पढ़ाई ही नहीं, बल्कि एक्टिविटी के माध्यम से लर्निंग कराई जा रही है। पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों में बच्चों को शामिल करना उनके सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी है।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को प्रकृति से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी रहेगा। स्कूल के प्राचार्य एवं संचालक निलेश तोमर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button