मध्य प्रदेशराजनीति

ब्रजगोपाल लोया मध्यप्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी बने

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । उदयपुरा के युवा भाजपा नेता ब्रजगोपाल लोया को मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
ज्ञात हो कि ब्रजगोपाल लोया अभी तक भाजपा के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थे. उसके पश्चात सह मीडिया प्रभारी बने ओर अब यह नवीन दायित्व ब्रजगोपाल लोया के लिए एक पदोन्नति भी है। वाक्य चातुर्य ब्रजगोपाल लोया एक जागरूक भाजपा कार्यकर्ता हैं लेकिन उनकी सहजता और मिलनसारिता तथा हंसमुख व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र में भी एक हरदिल अजीज व्यक्ति माने जाते हैं। उनकी इस नवीन नियुक्ति के कारण उदयपुरा अब एक राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना लेगा। क्षेत्र में उनके भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए जाने से खुशी छा गई है। उनके अनेक इष्ट मित्रों, हितैषियों, सहपाठियों और रिश्तेदारों ने उन्हें हार्दिक बधाईयां और अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
पारिवारिक परिचय
पिता का नाम – स्वर्गीय श्री बालकृष्ण जी लोया
श्री बृजगोपाल लोया का जन्म- 05 मई 1966
जन्म स्थान – उदयपुरा, जिला रायसेन
पत्नी – स्व. श्रीमति चंदा लोया
संतान – 1 पुत्र, 1 पुत्री
शैक्षणिक योग्यता – M.com
सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन का संक्षिप्त परिचय-

  • प्रदेश मीडिया विभाग में 1996 से निरंतर कार्य कर रहे है और 2003 से 2024 तक के चुनावों में विभिन्नब भूमिकाओं में रहकर कार्य किया
  • 1991 में भाजपा की सदस्यता मतदान केंद्र में प्रभारी, शक्तिकेंट में प्रभारी, सेक्टिर में प्रभारी
  • रायसेन जिले में कई महत्वपूर्ण दायित्वक का निर्वाहन किया सदैव पार्टी को प्राथमिकता दी
  • 2005 से 2018 तक सेवा सहकारी संस्था उदयपुरा के अध्यक्ष का दायित्व निभाया
  • 2008 विधानसभा चुनाव में प्रदेश मीडिया सेंटर में महत्वापूर्ण योगदान
  • 2009 लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति में सदस्य
  • 2017 से मीडिया पैनलिस्ट का दायित्वि विभिन्न चैनलों पर 2000 से अधिक डिबेट में पार्टी का पक्ष रखने का अनुभव
  • 2019 लोकसभा चुनाव में गाडरवारा विधानसभा प्रभारी पार्टी द्वारा नियुक्त किया गया
  • 2022 में नगरीय निकाय चुनाव में बेटी वैशाली ब्रजगोपाल लोया ने वार्ड में 80% से अधिक मत प्राप्त किए एवं पार्टी द्वारा नगरपरिषद उदयपुरा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया
  • माहेश्वयरी जिला महासभा जिलाध्यतक्ष (2020-2023)
  • वर्ष 2023 में जन आशीर्वाद यात्रा क्रमांक 5, श्योपुर से भौजपुर में मीडिया का दायित्व
  • 2023 विधानसभा चुनाव में खालियर में भाजपा का संभागीय मीडिया सेंटर का दायित्व 2 माह का प्रवास
  • 2024 लोकसभा चुनाव में मुरैना लोकसभा में मीडिया प्रबंधन का दायित्वभ
  • 2024 में विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में मीडिया विभाग की ओर से प्रवास का दायित्व्
  • 2023 से 2026 तक भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में पार्टी के लिए कार्य किया
  • दतिया उपचुनाव में मीडिया प्रबंधन की ज़िम्मेदारी
  • प्रदेश कार्यसमिति ओरछा की बैठक में मीडिया प्रबंधन की ज़िम्मेदारी
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के उज्जैन-इंदौर प्रयास में राष्ट्रीय मीडिया के साथ समन्वय एवं मीडिया प्रबंधन की ज़िम्मेदारी

Related Articles

Back to top button