अनंत चतुर्दशी पर भगवान वासुपूज्य का मोक्ष कल्याणक मनाया

मुनि श्री मार्दव सागर जी के सानिध्य में अभिषेक, शांतिधारा व लाडू चढ़ाकर की आराधना
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। दशलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के पावन दिन भगवान वासुपूज्य जी का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुनि श्री 108 मार्दव सागर जी महाराज के सानिध्य में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा की गई। इसके बाद अर्घ्य समर्पित कर भगवान वासुपूज्य जी को निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।
धर्मसभा में मुनि श्री मार्दव सागर जी महाराज ने भगवान वासुपूज्य जी के जीवन एवं मोक्ष कल्याणक का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भगवान वासुपूज्य जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर हैं और अनंत चतुर्दशी का दिन उनके मोक्ष कल्याणक के कारण विशेष महत्व रखता है।
मोक्ष कल्याणक के अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूजा-अर्चना में सहभागी बनकर धर्मलाभ लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर समाज अध्यक्ष अशोक जैन (मंडी), राजकुमार प्रिंस, नवीन पड़रिया, रानू बिलहरा, विमल पिपरिया, शुभम सत्यम जादूगर, अमित टेकापार, अमन टेकापार, आलोक मढ़िया, निक्की मढ़िया, दयाचंद चंदनहारी, विनोद मम्मा, डब्बू जैन, हक्कू जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।



