मध्य प्रदेश

रासेयो के 58वें स्थापना दिवस पर डॉ. अभिलाषा चौरसिया व प्रिया साहू सम्मानित

उमरियापान महाविद्यालय की उपलब्धि
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) के 58वें स्थापना दिवस के अवसर पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय सांस्कृतिक गतिविधि एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कटनी जिले के उत्कृष्ट कार्यक्रम अधिकारी के रूप में शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौरसिया को सम्मानित किया गया। वहीं महाविद्यालय की कर्मठ स्वयंसेवी प्रिया साहू को उत्कृष्ट स्वयंसेवक के सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानी, दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. डॉ. राजेश कुमार वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. विवेक मिश्रा ने की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय कार्य समिति सदस्य डॉ. सुशील कुमार दुबे एवं श्री चंद्रशेखर पटेल, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. शोभाराम मेहरा, जिला संगठक जबलपुर डॉ. राणा सिंह, जिला संगठक कटनी डॉ. रुक्मणी प्रताप सिंह, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिवांशु गौतम, जिला संगठक छिंदवाड़ा डॉ. रविंद्र सर तथा जिला संगठक नरसिंहपुर डॉ. दिलीप पाठक सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
समारोह में रासेयो के माध्यम से सामाजिक सेवा, जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यक्रम अधिकारियों और स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। कटनी जिले से डॉ. अभिलाषा चौरसिया और प्रिया साहू का चयन होने पर शासकीय महाविद्यालय उमरियापान परिवार में हर्ष का माहौल है।
महाविद्यालय परिवार ने दोनों सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महाविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान संस्थान के लिए गौरव का विषय है तथा इससे विद्यार्थियों और रासेयो स्वयंसेवकों को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button