राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर उमरियापान में गूंजा राष्ट्रगान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उमरियापान स्थित सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। रिमझिम बारिश के बीच आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। बारिश के बावजूद विद्यार्थियों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा परिसर राष्ट्रभावना से गूंज उठा ।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत देश की स्वतंत्रता और राष्ट्रप्रेम की भावना से जुड़ा हुआ है । विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया ।
इस अवसर पर उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, राजेश राजा चौरसिया, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, बसंत चौरसिया, अश्वनी शुक्ला, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, शैंकी चौरसिया,यतेन्द्र मुन्नू गौतम, हिमांशु चौरसिया,रिषभ व्यौहार, अखिलेश नामदेव, रिंकू मिश्रा, दिनेश चौरसिया,धनंजय दुबे,संदीप सोनी, प्रदीप चौरसिया, दिनेश असाटी, प्रमोद असाटी, पप्पू चौरसिया, गजराज सिंह ठाकुर,रोजगार सहायक अतुल चौरसिया,सहित शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की प्राचार्य डॉ. आरती धुर्वे, विद्यालय प्राचार्य मुकेश पटेल, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे ।



