देवरी में बिजली विभाग का दोहरा खेल, गरीब की लाइट काटी, खुद का 16 हजार बकाया

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर में बिजली विभाग की बड़ी मनमानी सामने आई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मीटर रीडर पिछले 6 महीने से बिल ही नहीं दे रहा है। बिल की राशि ज्यादा हो जाने पर गरीब उपभोक्ताओं की लाइन काटी जा रही है।
वहीं दूसरी तरफ लाइनमैन राधेलाल के खुद के घर का 16,000 रुपये का बिल बकाया है, लेकिन उनकी लाइट नहीं काटी जा रही। लोगों का कहना है कि यह दो मुंहा अन्याय है।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि देवरी की पूरी बिजली व्यवस्था मोनू नाम के झोलाछाप लाइनमैन और खेमचंद नाम के व्यक्ति से चलवाई जा रही है, जो बिजली विभाग का कर्मचारी भी नहीं है।
जबकि सरकारी लाइनमैन राधेलाल जी घर पर सो कर पूरी देवरी की व्यवस्था चला रहे हैं। इससे देवरी के उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों की मांग है कि वरिष्ठ अधिकारी इस मामले की जांच करें और गरीब उपभोक्ताओं को न्याय दिलाएं।*



