मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर सिलवानी में वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पर “नमामि भारतम्” का भव्य आयोजन

सिलवानी | राष्ट्रभक्ति के अमर मंत्र वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विद्या भारती मध्य भारत प्रांत के आवाहन पर नमामि भारतम्” कार्यक्रम के अंतर्गत एक साथ, एक स्वर, एक लय में वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन किया गया।
इसी क्रम में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, सिलवानी में कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। एकता, अखंडता और देशप्रेम को एक साथ, एक लय और एक समय में देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र ठाकुर, कार्यक्रम के उपाध्यक्ष आनंद ठाकुर, कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मयंक जी रघुवंशी, प्राचार्य विपिन बिहारी राजपूत एवं सभी आचार्य दीदी अभिभावक पूर्व छात्र समेत इस कार्यक्रम में 400 लोगों ने सहभागिता दी।
तथा वंदे मातरम का गायन विद्यालय की छात्राओं एवं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और छात्रों द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button