मध्य प्रदेश

बेगमगंज में नवविवाहित की मौत पर चक्काजाम

रायसेन । बेगमगंज में आशीर्वाद जनरल स्टोर संचालक जुगलकिशोर देवलिया की पुत्रबधू के द्वारा आत्महत्या करने पर लड़की पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए अस्पताल एवं थाने में हंगामा खड़ा कर गया था ओर दामाद , सांस -ससुर सहित परिवार के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के साथ उसकी हत्या करके शव अस्पताल में पटककर भागने का आरोप लगाते हुए , मामला दर्जकर उन्हें गिरफ्तार किए जाने की प्रबल मांग की गई थी।
तब पुलिस ने लड़की पक्ष को आश्वस्त किया था कि उसके दाहसंस्कार के बाद आप लोगों के बयान लेकर मामला दर्जकर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी लेकिन 5 दिन बाद भी आरोपितों पर कोई प्रकरण दर्ज नहीं करने को लेकर आज लड़की पक्ष के दो दर्जन से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा ठीक थाने के गेट के सामने सागर – भोपाल मार्ग पर थाना प्रांगण में रखे बेरिकेट्स उठाकर सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया और बीच – बीच में जमकर नारेबाज़ी करने लगे।
आंदोलनकारियों ने सड़क को पूरी तरह से बंद कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष सड़क पर बैठी रहे और उन्हें समझाइश देने आए पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी बहस होने लगी। हंगामा होते ही अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए थे और उन्हें समझाने का प्रयास किया।
इस बीच नायब तहसीलदार विक्रम सिंह राजपूत भी पहुंच गए और पीड़ित पक्ष को समझाइश दी कि जल्द ही दोषियों के विरुद्ध मामला दर्जकर उनकी गिरफ्तारी कराई जाएगी।
करीब आधा घण्टे तक चले चक्काजाम में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई और यात्री परेशान होते रहे।
काफी देर समझाइश के बाद सड़क पर से जाम खत्म करके पीड़ित पक्ष के सभी लोग थाना परिसर में पहुंच गए और पुलिस अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाने लगे।

Related Articles

Back to top button