मध्य प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा

सिलवानी। महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को नगर में वाल्मीकि समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 3 स्थित मंगल भवन, स्टेट बैंक के पास से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बजरंग चौराहे पहुंची, जहां से वापस मंगल भवन, स्टेट बैंक पहुंचकर इसका समापन हुआ।
शोभायात्रा में भगवान महर्षि वाल्मीकि के चित्र को आकर्षक रथ में विराजित किया गया था। डीजे, ढोल-नगाड़ों और धार्मिक उत्साह के बीच निकली शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के महिला-पुरुषों सहित बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर समाजबंधुओं ने शोभायात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त किया। आयोजन के माध्यम से समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button