श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला की नई कार्यकारिणी गठित, इंजीनियर सुनील जैन बने अध्यक्ष

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। श्री विद्यासागर सेवा आश्रम समिति गौशाला, सम्मेदगिरी गोसलपुर की बैठक रविवार, 1 नवंबर को गौशाला परिसर में आयोजित की गई । बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी के गठन एवं निर्वाचन की प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व अध्यक्ष अरुण जैन के मार्गदर्शन में संपन्न हुई । निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया ।
नई कार्यकारिणी में इंजीनियर सुनील जैन (जबलपुर) को अध्यक्ष तथा संदीप जैन (गोसलपुर) को कार्यकारी अध्यक्ष निर्वाचित किया गया । उपाध्यक्ष पद पर अनिल जैन (पत्रकार), राकेश जैन (सेवानिवृत्त शिक्षक), विमल जैन (पत्रकार) एवं डॉ. सुनील देवड़िया (पनागर) को जिम्मेदारी सौंपी गई ।
इसी तरह सचिव एवं महामंत्री पद पर अमित जैन (जैन मेडिकल, गोसलपुर) तथा सहसचिव एवं सह महामंत्री पद पर सुनील जैन (गुड्डा), गोसलपुर एवं नीरज जैन (सुहागी), जबलपुर निर्वाचित हुए । कोषाध्यक्ष पद पर यतेंद्र जैन (गोलू), गोसलपुर तथा सह कोषाध्यक्ष पद पर अनिकेत जैन (राजा), गोसलपुर को चुना गया। वहीं प्रशासनिक मंत्री की जिम्मेदारी प्रवीण जैन (जबलपुर) को सौंपी गई ।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रतीक नायक, मुदित जैन, नीरज जैन (खितौला), शशांक जैन (जबलपुर) एवं राहुल जैन (बिट्टू) निर्वाचित हुए ।
निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुई । बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी । साथ ही आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी गौशाला के संचालन, गोसेवा एवं समिति के सामाजिक और धार्मिक सेवा कार्यों को नई दिशा देते हुए आगे बढ़ाएगी ।



