मध्य प्रदेश
एसबीआई सिलवानी ने ग्राहकों का शील्ड एवं उपहार देकर किया सम्मान

सिलवानी। भारतीय स्टेट बैंक की सिलवानी शाखा द्वारा ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें शील्ड एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बैंक अधिकारियों ने कहा कि ग्राहक बैंक की सबसे बड़ी पूंजी हैं। ग्राहकों के विश्वास और सहयोग से ही बैंक निरंतर प्रगति कर रहा है। बैंक का हमेशा प्रयास रहता है कि ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं, सरल बैंकिंग सेवाएं और संतोषजनक अनुभव उपलब्ध कराया जाए।
अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों के साथ बैंक का रिश्ता केवल लेन-देन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विश्वास और आपसी सहयोग पर आधारित है। इसी भावना के साथ ग्राहकों को सम्मानित कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर एसबीआई सिलवानी शाखा के असिस्टेंट मैनेजर हिमांशु बोदड़े, एफओएस योगेश तिवारी, तरुण शर्मा सहित अन्य बैंक कर्मचारी एवं उपस्थितजन मौजूद रहे।



