मध्य प्रदेश

दो माह के मासूम सहित छह लोगों की दर्दनाक मौत

तीन मंजिला इमारत आग की चपेट में
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी । कटनी जिले के बरही में एक अग्निकांड में अग्रवाल परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई। रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल एवं रितेश अग्रवाल की क्राकरी दुकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने तीन मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयावह हादसे में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला 74 साल, बहू पूनम, नातिन आर्या 14 साल, अन्वी 6 साल और महज दो माह के मासूम सहित परिवार के छह सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई।
रात भर आग की लपटों से घिरी इमारत के भीतर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे परिवार को बचाने की कोशिशें चलती रहीं। सुबह करीब 4:30 बजे 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद सुबह करीब 6:30 बजे जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर परिवार के अन्य पांच सदस्यों को बाहर निकाला गया। इनमें दो माह का मासूम भी शामिल था।
मृतकों में
पूरन अग्रवाल उम्र 77 वर्ष
चंद्रकला अग्रवाल उम्र 74 वर्ष
पूनम अग्रवाल उम्र लगभग 35 वर्ष
आर्या अग्रवाल उम्र 14 वर्ष
आन्वी अग्रवाल उम्र 6 वर्ष
एक 2 माह के बच्चे के शव
झुलसे हुए निकाले गए, जिन्हें बरही शासकीय अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुचा गया है।
SDOP विजयराघवगढ़ सहित पुलिस बल और जनप्रतिनिधि अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद है।

Related Articles

Back to top button