मध्य प्रदेश

डेम में नहाने गईं तीन नाबालिग बच्चियां डूबीं, एक का शव बरामद, दूसरी की तलाश जारी

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
डिंडोरी। एमपी के डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरई माल में डेम में नहाने गईं तीन नाबालिग बच्चियों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। हादसे में एक बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक अन्य बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं तीसरी बच्ची की तलाश जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।
सूचना मिलने पर शहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। लापता बच्ची की तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button