मध्य प्रदेश

गायों की पूजन के साथ संपन्न हुई गोवर्धन पूजा, यादव समाज का बरेदी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शहर में गोवर्धन पूजा इस बार भी परम्परागत रूप से धूमधाम के साथ मनाई गई। लोगों ने संयुक्त रूप से व घरों में गोवर्धन जी की स्थापना की। गोबर से प्रतिमा बनाई गई। वही नगर के वार्ड नंबर 17 मैं गुड्डडा यादव कृष्णा अखाड़ा के यहाँ मुख्य गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहाँ पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, नपाध्यक्ष संदीप लोधी, पूर्व नपा अध्यक्ष मलखान सिंह जाट, कांग्रेस नेता राजेन्द्र सिंह तोमर, वरिष्ठ नेता शेरसिंह यादव दाऊ, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष सचिन नेमा, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दुबे, कमल सिंह साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश ताम्रकार, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, संदीप विश्वकर्मा, नवलकिशोर बबलू यादव, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव, उपेन्द्र सिंह ठाकुर, संतोष राय, गुलाब रजक पार्षद, ओमकार यादव सहित बड़ी संख्या मैं जनप्रतिनिधि पार्षद गण शामिल हुए। वही प्रशासनिक दृष्टि से एसडीएम प्रियंका भलावी, तहसीलदार प्रमोद उइके ने भी गायों की पूजन की। वही गायों की साज सज्जा के बाद अतिथियों द्वारा पूजन आरती उपरांत कार्यक्रम शुरू हुआ। इस दौरान नगर के सभी जनप्रतिनिधियों सहित गौ सेवक सहित नगर वार्ड की महिलाओं सहित बड़ी संख्या मैं लोग शामिल हुए और आतिशबाजी के साथ बरेदी नृत्य हुआ जो श्याम नगर से दशहरा मैदान मै जुलूस की शक्ल मै ढाल नृत्य का विशेष पूजन संपन्न हुआ।
वही यादव समाज के लोगों द्वारा अपनी गायों को सजाकर नगर के दशहरा मैदान पहुँचे। जहाँ पर ठाठिया बाबा के यहाँ विधि-विधान से गोवर्धन पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की और मोर पंखों के साथ मोनियों द्वारा सामूहिक नृत्य किया गया और एक दूसरे को गोवर्धन पर्व की बधाइयां दी गई। वही सुरेश यादव,गुड्डा यादव, राजा यादव पप्पू यादव, संतोष यादव के नेतृत्व मैं गायों का दल लेकर दशहरा मैदान पहुँचे और जमकर नृत्य के साथ अतिशबाजी की नगर बेगमगंज के गौ सेवक पुरुषोत्तम यादव, संतोष यादव, मुलायम सिंह कई वर्षों से उनके पूर्वजों की परंपरा अनुसार अपनी गायों को सजाकर तैयार कर ढोल नगाड़ों के साथ दशहरा मैदान लेकर आते हैं और अतिश्वजी ढोल नगाड़ों के साथ गाय की पूजन कर नृत्य करते हैं इस नृत्य को देखने के लिए नगर के सभी वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते है। यह परंपरा नगर में कई वर्षों से चली आ रही है।

Related Articles

Back to top button