मध्य प्रदेश

33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने किया काम किया बंद

रायसेन। रायसेन जिला अस्पताल में विगत 2 दिन पहले हुई प्रसूता की मौत के बाद मचे हंगामे और तोड़फोड़ के डर से अब 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम किया बंद।
रायसेन जिला अस्पताल में 2 दिन पहले हुई प्रसूता की मौत के बाद जमकर तोड़फोड़ और हंगामे के साथ रेजीडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की कोशिश के बाद जहां लगभग चार से पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा था इसी के विरोध में आज से लगभग 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने भय और पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिलने के कारण काम बंद कर दिया है और अपने को स्वास्थ्य सेवाओं से दूर कर लिया है।आपको बता दे कि 33 रेजिडेंट डॉक्टरों ने एक पत्र के माध्यम से सिविल सर्जन डॉ अनिल ओड से कहा है कि जहां एक रेजिडेंट डॉक्टर के साथ मारपीट की कोशिश की गई जिससे सभी डॉक्टरों में भय का माहौल है और डॉक्टर ऐसी स्थिति में कार्य नहीं कर सकते जब तक उनको पूर्ण रूप से सुरक्षा ना मिले और जो हंगामा करने वाले लोग थे उन पर एफआईआर दर्ज की जाए इसी के चलते रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम बंद करने का पत्र सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल रोड को दिया है।वहीं डॉक्टर अनिल ओल्ड ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जिला अस्पताल में डाक्टरों को पर्याप्त सुरक्षा नहीं है इस कारण हम काम बंद कर रहे हैं इस पत्र से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और जल्दी इस मामले को खत्म किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button