
आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• *जय श्री हरि* •••✦
🧾 *आज का पंचाग* 🧾
*शनिवार 14 नवंबर 2026*
*शनि देव जी का तांत्रिक मंत्र – ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।_*
14 नवंबर 2026 दिन शनिवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पञ्चमी तिथि है। आज खरना व्रत छट महापर्व का दुसरा दिन होता है। इसे छठ पूजा का अत्यंत महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है। खरना के दिन वर्ती पूरे दिन निर्जल उपवास रखते हैं और संध्या के समय भगवान सूर्यदेव तथा छठ मैया की पूजा करके (खीर) प्रसाद ग्रहण करते हैं। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद वर्ती लगभग 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ करते हैं। इसके बाद तीसरे दिन संध्या के समय अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। तथा चौथे दिन प्रातः काल उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। आज नेहरू जयंती (बाल दिवस) भी है। आप सभी सनातनियों को “छट व्रत (खरना) एवं बाल दिवस” की हार्दिक शुभकामनाएं।।
☄️ *_दिन (वार) -शनिवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से आयु का नाश होता है । अत: शनिवार को बाल और दाढ़ी दोनों को ही नहीं कटवाना चाहिए।
*_शनिवार के दिन प्रात: पीपल के पेड़ में दूध मिश्रित मीठे जल का अर्ध्य देने और सांय पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाने से कुंडली की समस्त ग्रह बाधाओं का निवारण होता है ।
*_शनिवार के दिन पीपल के नीचे हनुमान चालीसा पड़ने और गायत्री मन्त्र की àएक माला का जाप करने से किसी भी तरह का भय नहीं रहता है, समस्त बिग़डे कार्य भी बनने लगते है ।
*_शिवपुराण के अनुसार शनि देव पिप्लाद ऋषि का स्मरण करने वाले, उनके भक्तो को कभी भी पीड़ा नहीं देते है इसलिए जिन के ऊपर शनि की दशा चल रही हो उन्हें अवश्य ही ना केवल शनिवार को वरन नित्य पिप्लाद ऋषि का स्मरण करना चाहिए।
*_शनिवार के दिन पिप्पलाद श्लोक का या पिप्पलाद ऋषि जी के केवल इन तीन नामों (पिप्पलाद, गाधि, कौशिक) को जपने से शनि देव की कृपा मिलती है, शनि की पीड़ा निश्चय ही शान्त हो जाती है ।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल_*
👸🏻 *_शिवराज शक 353_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
✡️ *_शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082 नल_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन – दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
⛈️ *_मास – कार्तिक मास_*
🌒 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथि – शनिवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष पञ्चमी तिथि 11:24 PM तक उपरांत षष्ठी_*
📝 *_तिथी स्वामी – पञ्चमी के देवता हैं नागराज। इस तिथि में नागदेवता की पूजा करने से विष का भय नहीं रहता, स्त्री और पुत्र प्राप्ति होती है। यह लक्ष्मीप्रदा तिथि हैं।_*
💫 *_नक्षत्र : नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 08:24 PM तक उपरांत उत्तराषाढ़ा_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी : पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्र ग्रह हैं। तथा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र देवता अपः या अपस (जल की देवी जल देवता) है_*
⚜️ *_योग : शूल योग 06:22 AM तक, उसके बाद गण्ड योग_*
⚡ *_प्रथम करण : बव 10:03 AM तक_*
✨ *_द्वितीय करण : बालव 11:24 PM तक, बाद कौलव_*
🔥 *_गुलिक काल : – शनिवार को शुभ गुलिक प्रातः 6: 53 से 8:19 बजे तक ।_*
⚜️ *_दिशाशूल – शनिवार को पूर्व दिशा का दिकशूल होता है ।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से अदरक खाकर, घी खाकर जाएँ ।_*
🤖 *_राहुकाल -सुबह – 9:44 से 11:09 तक।राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |_*
🌞 *_सूर्योदय – 06:40.00 ए एम_*
🌅*_सूर्यास्त – 05:29.00 पी एम_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : 04:57 ए एम से 05:50 ए एम तक_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या : 05:23 ए एम से 06:43 ए एम तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त : 11:44 ए एम से 12:27 पी एम तक_*
🔯 *_विजय मुहूर्त : 01:53 पी एम से 02:36 पी एम तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : 05:28 पी एम से 05:54 पी एम तक_*
🌃 *_सायाह्न सन्ध्या : 05:28 पी एम से 06:48 पी एम तक_*
💧 *_अमृत काल : 02:59 पी एम से 04:47 पी एम तक_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त : 11:39 पी एम से 12:32 ए एम, नवम्बर 15 तक_*
❄️ *_रवि योग : 08:24 पी एम से 06:44 ए एम, नवम्बर 15 तक_*
🚓 *_यात्रा शकुन-शर्करा मिश्रित दही खाकर घर से निकलें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनयै नम:।_*
🤷🏻♀️ *_आज का उपाय-शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।_*
🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-शमी के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ *_पर्व एवं त्यौहार – चतुर्थ चातुर्मास का 24वाँ दिन/ लाभ पञ्चमी/ रवि योग/ विडाल योग/ पांडव पञ्चमी, ज्ञान पञ्चमी (जैन), बाल दिवस/ विश्व मधुमेह दिवस/ (स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री) पंडित जवाहरलाल नेहरू जयन्ती, लेखक हरिवंशराय बच्चन जयन्ती, कवि गजानन माधव ‘मुक्तिबोध’ जन्म दिवस, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री लक्ष्मीचंद जैन पुण्यतिथि, भारतीय क्रिकेट कप्तान सी. के. नायडू स्मृति दिवस, साहित्यकार हरिकृष्ण देवसरे स्मृति दिवस, प्रसिद्ध धर्मप्रचारक भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद पुण्यतिथि, राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह)
✍🏼 तिथि विशेष – पञ्चमी तिथि को बिल्वफल त्याज्य बताया गया है। पञ्चमी तिथि को खट्टी वस्तुओं का दान और भक्षण दोनों ही त्याज्य है। पञ्चमी तिथि धनप्रद अर्थात धन देनेवाली तिथि मानी जाती है। यह पञ्चमी तिथि अत्यंत शुभ तिथि भी मानी जाती है। इस पञ्चमी तिथि के स्वामी नागराज वासुकी हैं। यह पञ्चमी तिथि पूर्णा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह पञ्चमी तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ और कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायीनी मानी जाती है।
🗽 *_Vastu tips_* 🗼
नेम प्लेट पर केवल घर के मालिक का नाम और जरूरी हो तो उनका पेशा लिखना बेहतर माना जाता है। गोल्डन रंग के अक्षरों को सम्मान, प्रतिष्ठा और पॉजिटिविटी का प्रतीक माना जाता है। नेम प्लेट हमेशा साफ और अच्छी स्थिति में रखना चाहिए। धूल, टूट-फूट या धुंधले अक्षरों वाली नेम प्लेट शुभ नहीं होती। ऐसे में समय-समय पर उसकी सफाई करते रहें।_
🎯 *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️
*फैटी लीवर को नियंत्रित करने के 8 घरेलू उपाय:_*
*_सुबह गुनगुना पानी पिएं: दिन की शुरुआत पर्याप्त पानी पीने से करें। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती।
*_हल्दी का सेवन करें: भोजन में सीमित मात्रा में हल्दी शामिल करें। इसे फैटी लीवर का इलाज न समझें।
*_आंवला खाएं: आंवले को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत है।
*_हरी सब्जियां खाएं: पालक, लौकी, तोरई, ब्रोकली और अन्य फाइबर युक्त सब्जियों का सेवन करें।
*_चीनी और मीठे पेय से बचें: कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस, मिठाई और अधिक चीनी का सेवन कम करें।
*_रोजाना व्यायाम करें: प्रतिदिन 30–45 मिनट तेज चलने या हल्की एक्सरसाइज की आदत डालें।
*_वजन नियंत्रित रखें: यदि वजन अधिक है, तो डॉक्टर की सलाह से धीरे-धीरे वजन कम करें।
*_शराब से दूरी बनाएं: फैटी लीवर की समस्या में शराब से बचना बेहतर है।
🍓 *आरोग्य संजीवनी* 🍋🟩
आवाज़ खराब होने के आम कारण (लंबे समय से)
*_वोकल कॉर्ड्स पर सूजन थायराइड की समस्या एलर्जी या लगातार खांसी–ज़ुकाम एसिडिटी / GERD (खाने की नली में एसिड चढ़ना) वोकल कॉर्ड पर नोड्यूल या पॉलिप धूम्रपान/पान/गुटखा कम पानी पीना या सूखापन घर पर होने वाले असरदार उपा गुनगुना पानी और स्टीम
*_दिन में 2–3 बार भाप (साधारण पानी की) लें। गला तर रहे, इसके लिए ज्यादा पानी पिएँ आवाज को आराम दें बहुत बोलना, चिल्लाना, देर तक फोन पर बात करना — ये सब आवाज को और खराब करते हैं शहद + अदरक
*_1 चम्मच शहद में 2–3 बूँद अदरक रस दिन में 2 बार लें। (यह वोकल कॉर्ड को शांत करता है हल्दी वाला गुनगुना दूध सूजन और जलन कम करता है गले को ठंडे-पेय, फ्रिज का पानी, आइसक्रीम से बचाएँ
📖 *गुरु भक्ति योग_* 🕯️
ऋषि विश्वामित्र, मेनका और शकुंतला : तप, मोह और महान विरासत की कथा
*_विश्वामित्र जी को कौन नहीं जानता ? प्रारंभ में वे कौशिक नामक एक प्रतापी राजा थे। वे वीर, तेजस्वी और पराक्रमी थे, किंतु उनके जीवन का लक्ष्य केवल राजसत्ता तक सीमित नहीं रहा। एक घटना ने उनके भीतर आध्यात्मिक जिज्ञासा जागृत की और उन्होंने ब्रह्मर्षि बनने का संकल्प लेकर राजपाट त्याग दिया। वे वन में जाकर कठोर तपस्या में लीन हो गए।
*_उनकी तपस्या का प्रभाव इतना प्रबल था कि देवलोक तक उसका तेज पहुँचने लगा। यह देखकर देवराज इंद्र चिंतित हुए। उन्हें भय हुआ कि यदि विश्वामित्र अपनी साधना में सफल हो गए, तो उनका प्रभाव देवताओं के लिए चुनौती बन सकता है। इस चिंता से प्रेरित होकर इंद्र ने स्वर्ग की अनुपम अप्सरा मेनका को उनकी तपस्या भंग करने का आदेश दिया।
*_मेनका ने पृथ्वी पर आकर अपने सौंदर्य, मधुर संगीत और नृत्य से विश्वामित्र का ध्यान आकर्षित किया। अंततः विश्वामित्र की तपस्या भंग हुई और वे मेनका के प्रति आसक्त हो गए। कुछ समय तक दोनों साथ रहे और इसी दौरान एक कन्या का जन्म हुआ, जो आगे चलकर शकुंतला के नाम से प्रसिद्ध हुई।
*_कुछ समय बाद विश्वामित्र को यह बोध हुआ कि वे अपने महान लक्ष्य से विचलित हो गए हैं। आत्मग्लानि और पश्चाताप के साथ उन्होंने पुनः तपस्या का मार्ग अपनाने का निश्चय किया और संसार का त्याग कर दिया। मेनका भी अपना कार्य पूर्ण समझकर स्वर्ग लौट गईं। नवजात बालिका वन में अकेली रह गई किंतु प्रकृति ने उसकी रक्षा की। अनेक पक्षियों ने अपने पंखों से उस बालिका को धूप, वर्षा और जंगली जीवों से सुरक्षित रखा। उसी समय कण्व वहाँ पहुँचे। उन्होंने उस बालिका को आश्रम ले जाकर पुत्रीवत पालन-पोषण किया। पक्षियों (शकुंत) द्वारा संरक्षित होने के कारण उसका नाम शकुंतला रखा गया।
*_समय बीतने पर शकुंतला रूप, गुण और संस्कारों से संपन्न युवती बनीं। एक दिन उनकी भेंट राजा दुष्यंत से हुई। दोनों ने गंधर्व विवाह किया। उनसे एक पुत्र उत्पन्न हुआ, जिसका नाम भरत रखा गया। वही भरत आगे चलकर महान सम्राट बने और परंपरा के अनुसार उनके नाम पर इस भूमि का नाम भारत पड़ा।
*_यह कथा केवल एक पौराणिक प्रसंग नहीं, बल्कि जीवन का गहन संदेश देती है। तप और संयम महानता का आधार हैं, मोह और आकर्षण मनुष्य को लक्ष्य से भटका सकते हैं किंतु भूल का बोध होकर पुनः सही मार्ग पर लौटना ही सच्ची महानता है। यही इस कथा का शाश्वत संदेश है।
●▬▬▬▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬▬▬●
⚜️ *_पञ्चमी तिथि में शिव जी का पूजन सभी कामनाओं की पूर्ति करता है। आज पञ्चमी तिथि में नाग देवता का पूजन करके उन्हें बहती नदी में प्रवाहित करने से भय और कष्ट आदि की सहज ही निवृत्ति हो जाती है। ऐसा करने से यहाँ तक की कालसर्प दोष तक की शान्ति हो जाती है। अगर भूतकाल में किसी की मृत्यु सर्पदंश से हुई हो तो उसके नाम से सर्प पूजन से उसकी भी मुक्ति तक हो जाती है।।


