मध्य प्रदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित

सिलवानी। सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को पूर्व छात्र सम्मेलन उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिमा जैन रहीं तथा वीर शिवाजी शिक्षण समिति के सदस्य मयंक रघुवंशी उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय देवेंद्र दुबे ने कराया।
विद्यालय के प्राचार्य बिपिन बिहारी राजपूत ने पूर्व छात्र-छात्राओं का परिचय प्राप्त कर विद्यालय के विकास एवं नए नवाचारों को लेकर सुझाव मांगे। पूर्व छात्रा एवं शासकीय महाविद्यालय में नवनियुक्त प्रोफेसर शालिनी मुखरैया, मयंक रघुवंशी एवं भैया गौरव मुखरैया आदि ने विचार प्रस्तुत किए तथा विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास के लिए सुझाव दिए।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में पूर्व छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की और अपने विद्यार्थी जीवन की यादें साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व छात्रों को विद्यालय से जोड़ना एवं उनके अनुभवों का लाभ लेकर विद्यालय को नई दिशा देना रहा।

Related Articles

Back to top button