Today Panchang आज का पंचांग रविवार, 15 नवम्बर 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• *जय श्री हरि* •••✦
🧾 *आज का पंचांग* 🧾
*रविवार 15 नवंबर 2026*
भगवान सूर्य जी का मंत्र : ऊँ घृणि सूर्याय नम: ।।
🌠 रविवार को की गई सूर्य पूजा से व्यक्ति को घर-परिवार और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन उगते हुए सूर्य को देव को एक ताबें के लोटे में जल, चावल, लाल फूल और रोली डालकर अर्ध्य करें।
*_इस दिन आदित्य ह्रदय स्रोत्र का पाठ करें एवं यथा संभव मीठा भोजन करें। सूर्य को आत्मा का कारक माना गया है, सूर्य देव को जल देने से पितृ कृपा भी मिलती है।
*_रविवार के दिन भैरव जी के दर्शन, आराधना से समस्त भय और संकट दूर होते है, साहस एवं बल की प्राप्ति होती है। रविवार के दिन जी के दर्शन अवश्य करें ।
रविवार के दिन भैरव जी के मन्त्र ” ॐ काल भैरवाय नमः “ या ” ॐ श्री भैरवाय नमः “ की एक माला जाप करने से समस्त संकट, भय दूर होते है, रोगो, अकाल मृत्यु से बचाव होता है, मनवांछित लाभ मिलता है।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
✡️ *_शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082 नल_*
👸🏻 *_शिवराज शक 353_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन – दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
⛈️ *_मास – कार्तिक मास_*
🌗 *_पक्ष – शुक्ल पक्ष_*
📆 *_तिथि : रविवार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि 02:01 AM तक उपरांत सप्तमी_*
🖍️ *_तिथी स्वामी – षष्ठी के देता हैं कार्तिकेय। इस तिथि में कार्तिकेय की पूजा करने से मनुष्य श्रेष्ठ मेधावी, रूपवान, दीर्घायु और कीर्ति को बढ़ाने वाला हो जाता है। यह यशप्रदा अर्थात सिद्धि देने वाली तिथि हैं।_*
💫 *_नक्षत्र : नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 11:28 PM तक उपरांत श्रवण_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी : उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य ग्रह हैं। तथा नक्षत्र के देवता दस विश्वेदेव (विश्व के देवता) है।_*
⚜️ *_योग : गण्ड योग 07:15 AM 16 नवम्बर तक_*
⚡ *_प्रथम करण : कौलव 12:44 PM तक_*
✨ *_द्वितीय करण : तैतिल 02:01 AM तक, बाद गर_*
🔥 *_गुलिक काल : रविवार को शुभ गुलिक काल 02:53 पी एम से 04:17 पी एम_*
🤖 *_राहुकाल (अशुभ) – सायं 4:51 बजे से 6:17 बजे तक। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।_*
⚜️ *_दिशाशूल – रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो तो पान एवं घी खाकर यात्रा कर सकते है।_*
🌞 *_सूर्योदय – 06:43.00 ए एम_*
🌅*_सूर्यास्त – 05:27.00 पी एम_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : 04:57 ए एम से 05:50 ए एम तक_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या : 05:24 ए एम से 06:44 ए एम तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त : 11:44 ए एम से 12:27 पी एम तक_*
🔯 *_विजय मुहूर्त : 01:53 पी एम से 02:36 पी एम तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : 05:28 पी एम से 05:54 पी एम तक_*
🌃 *_सायाह्न सन्ध्या : 05:28 पी एम से 06:47 पी एम तक_*
💧 *_अमृत काल : 04:15 पी एम से 06:04 पी एम तक_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त : 11:39 पी एम से 12:32 ए एम, नवम्बर 16 तक_*
⭐ *_सर्वार्थ सिद्धि योग : 06:44 ए एम से 11:28 पी एम तक_*
❄️ *_रवि योग : 06:44 ए एम से 11:28 पी एम तक_*
🚓 *_यात्रा शकुन-इलायची खाकर यात्रा प्रारम्भ करें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ घृणि: सूर्याय नम:।_*
💁🏻♀️ *_आज का उपाय-विष्णु मंदिर में पिताम्बर चढ़ाएं।_*
🌳 *_वनस्पति तंत्र उपाय-बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ *_पर्व एवं त्यौहार : चतुर्थ चातुर्मास का 25वाँ दिन/ सूर सम्हारम/ छठ पूजा/ स्कन्द षष्ठी/ सर्वार्थ सिद्धि योग/ रवि योग/ आडल योग/ विडाल योग/ झारखंड स्थापना दिवस, भगवान बिरसा मुंडा जयन्ती, जनजातीय गौरव दिवस, महिला बैरिस्टर कार्नेलिया सोराबजी जन्म दिवस, प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा जन्म दिवस, साहित्यकार जयशंकर प्रसाद स्मृति दिवस, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी प्रणेता विनोबा भावे शहादत दिवस, मशहूर लेखिका मनु भंडारी पुण्यतिथि, छत्रपति शिवाजी महाराज के पोते शाहूजी महाराज स्मृति दिवस, जनजातीय गौरव दिवस, (अशोक चक्र’ से सम्मानित) ज्योति प्रकाश निराला जयन्ती, भूतपूर्व राज्यपाल टी. एस. मिश्रा जन्म दिवस, राष्ट्रीय पुस्तक दिवस (सप्ताह), नवजात शिशु दिवस (सप्ताह)
✍🏼 *_तिथि विशेष – षष्ठी तिथि को तैल कर्म अर्थात शरीर में तेल मालिश करना या करवाना एवं सप्तमी तिथि को आँवला खाना तथा दान करना भी वर्ज्य बताया गया है। इस षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान शिव के पुत्र स्वामी कार्तिकेय जी को बताया गया हैं। यह षष्ठी तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है। यह षष्ठी तिथि शुक्ल एवं कृष्ण दोनों पक्षों में मध्यम फलदायीनी मानी जाती है। इस तिथि में स्वामी कार्तिकेय जी के पूजन से सभी कामनाओं की पूर्ति होती है। विशेषकर वीरता, सम्पन्नता, शक्ति, यश और प्रतिष्ठा कि अकल्पनीय वृद्धि होती है।
🗽 *_Vastu tips_* 🗼
जेड प्लांट का पीला पड़ना किस बात का संकेत होता है धन हानि का संकेत जेड प्लांट का पीला पड़ना धन हानि का संकेत होता है। इसका मतलब है कि आपको पैसों की परेशानी हो सकती है। जेड प्लांट का हरा-भरा रहना घर में बरकत लाता है।
*_नकारात्मक ऊर्जा का बढ़ना जेड प्लांट पीला या खराब हो रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गया है। बता दें कि जहां नकारात्मकता अधिक रहती है उस घर में कलह और तनाव बना रहता है।
*_सेहत और रिश्ते के लिए अशुभ संकेत अगर आपने घर की पूर्व दिशा में जेड प्लांट रखा है और वो पीला पड़ गया है तो थोड़ा सतर्क हो जाइए। इस दिन में जेड प्लांट का पीला पड़ना परिवार के सदस्य की सेहत खराब होने का संकेत हो सकता है। इसके अलावा रिश्तों में भी मनमुटाव के ओर भी इशारा करता है।
♻️ *जीवनोपयोगी कुंजियां* ⚜️
मांसपेशियों की थकान और दर्द में राहत: गुनगुने पानी में नमक मिलाकर नहाने से मांसपेशियों की ऐंठन, खिंचाव और जोड़ों के दर्द (गठिया जैसी समस्या में भी) कम होता है।
• *_त्वचा की सफाई और एक्सफोलिएशन: यह शरीर की मृत त्वचा (डेड स्किन सेल्स) को हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।
• *_खुजली और इंफेक्शन से बचाव: नमक में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो त्वचा की हल्की खुजली, रैशेस या स्किन इंफेक्शन को कम करने में सहायक होते हैं।
• *_तनाव कम होना और अच्छी नींद: नमक वाले पानी से स्नान करने से नसों को आराम मिलता है, मानसिक तनाव कम होता है और गहरी नींद आने में मदद मिलती है।
• *_रक्त संचार (Blood Circulation) में सुधार: यह शरीर को डिटॉक्स करने और बेहतर ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है।
🍃 *आरोग्य संजीवनी* ☘️
*कड़ी पत्ते के ज़बरदस्त स्वास्थ्य लाभ_*
*_लीवर को क्षति से बचाता है: अगर आप बहुत शराब पीते हैं और इसके कारण लीवर को नुकसान पहुँच रहा है, तो आप अपने खाने में कड़ी पत्ता शामिल करना न भूलें। एशियन जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड क्लीनिकल रिसर्च के अनुसार, शरीर में केम्पफेरॉल (kaempferol) के कारण जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और टॉक्सिन्स बनता है, वह लीवर को क्षति पहुँचाता है। कड़ी पत्ते में मौजूद विटामिन ए और सी लीवर को अच्छी तरह से काम करने में मदद करते हैं।
*_बालों के लिए जादुई: कड़ी पत्ता बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, काला बनाने, झड़ने से रोकने और रूसी से बचाने में भी मदद करता है।
*_हेयर टॉनिक: करी पत्तों को इतना उबाल लें कि वह पानी में घुल जाएं और पानी का रंग हरा हो जाए। इस टॉनिक को 15-20 मिनट तक अपने सिर पर लगाएं। हफ्ते में 2 बार इससे बालों की मसाज करने से काफी फायदा पहुँचता है।
*_दही के साथ: आधा कप करी पत्तों को दही के साथ पीस लें और उस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं, फिर कुछ मिनट के बाद धो लें।
*_वजन घटाने में सहायक: आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि यह हमारे वजन को भी कम करने में सहायक होता है। करी पत्ते में मौजूद फाइबर की मात्रा शरीर में जमा अतिरिक्त वसा और विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। हर दिन करी पत्ता खाने से वज़न घटता है और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसलिए अगली बार आप प्लेट में करी पत्ता न छोड़कर चबाकर खाएं और आसानी से वज़न घटाएं।
📖 *गुरु भक्ति योग* 🕯️
घर के द्वार पर नींबू-मिर्च क्यों टांगते हैं? देवताओं और असुरों द्वारा अमृत प्राप्ति के लिए क्षीरसागर के मंथन से सर्वप्रथम हलाहल विष निकला। इसके पश्चात समुद्र से अनेक दिव्य रत्न और अद्भुत वस्तुएँ प्रकट हुईं।
*_इसी क्रम में माँ महालक्ष्मी के प्राकट्य से पहले देवी अलक्ष्मी प्रकट हुईं। उनका स्वरूप माँ लक्ष्मी के सौंदर्य और दिव्यता से सर्वथा विपरीत बताया गया है। उनके प्रकट होने के बाद कोई भी देवता अथवा असुर उन्हें अपने साथ रखने के लिए तैयार नहीं हुआ।
*_इसके पश्चात क्षीरसागर से अद्भुत दिव्य आभा से सुशोभित, कमल पर विराजमान माँ महालक्ष्मी प्रकट हुईं। उनके दर्शन से संपूर्ण सृष्टि आनंदित हो उठी। अंततः माँ लक्ष्मी ने भगवान विष्णु को अपने पति के रूप में स्वीकार किया।
*_माँ लक्ष्मी के भगवान विष्णु से विवाह के पश्चात देवी अलक्ष्मी ने भगवान विष्णु से कहा कि उनकी छोटी बहन का विवाह तो हो गया लेकिन उनके लिए कोई उपयुक्त वर और निवास स्थान नहीं है।
*_तब भगवान विष्णु ने महर्षि उद्दालक का विवाह उनसे करवा दिया। विवाह के पश्चात महर्षि उद्दालक देवी अलक्ष्मी को लेकर अपने आश्रम पहुँचे। लेकिन आश्रम के आध्यात्मिक वातावरण से अलक्ष्मी असहज हो उठीं। देवी अलक्ष्मी ने कहा कि वे ऐसे स्थान पर निवास नहीं कर सकतीं, जहाँ धर्म, पूजा-पाठ और सात्त्विकता का वातावरण हो।
*_महर्षि उद्दालक उनकी प्रकृति को समझकर उन्हें एक पीपल के वृक्ष के नीचे छोड़कर स्वयं तपस्या में लीन हो गए।
*_पीपल के वृक्ष के नीचे अकेली बैठी देवी अलक्ष्मी दुखी होकर विलाप करने लगीं।उनकी करुण पुकार सुनकर माँ महालक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ वहाँ पहुँचीं। अपनी बड़ी बहन को दुखी देखकर माँ लक्ष्मी का हृदय करुणा से भर गया।
*_देवी अलक्ष्मी ने उनसे कहा कि बहन, मेरे पास न रहने के लिए घर है, न कोई मेरा सम्मान करता है और न ही मेरे भोजन की कोई व्यवस्था है, आखिर मैं इस संसार में कहाँ और कैसे रहूँ?
*_तब भगवान विष्णु ने देवी अलक्ष्मी को पीपल के वृक्ष के नीचे रहने का स्थान प्रदान किया।
*_साथ ही यह वरदान दिया कि प्रत्येक शनिवार को वे स्वयं माँ लक्ष्मी के साथ पीपल के वृक्ष में निवास करेंगे।
*_इसी मान्यता के कारण शनिवार को पीपल के वृक्ष की पूजा और दीपदान करना शुभ माना जाता है। धार्मिक विश्वास है कि इससे भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
*_कथा के एक प्रचलित लोकप्रसंग के अनुसार, माँ लक्ष्मी ने अपनी बड़ी बहन के भोजन की व्यवस्था करते हुए उन्हें खट्टे और तीखे स्वाद वाली वस्तुएँ प्रिय होने का वरदान दिया।
*_यहीं से इस लोकमान्यता को नींबू-मिर्च टांगने की परंपरा से जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि जब देवी अलक्ष्मी घर के मुख्य द्वार पर आती हैं, तो नींबू और मिर्च के खट्टे-तीखे स्वाद से संतुष्ट होकर वहीं से लौट जाती हैं और घर के भीतर प्रवेश नहीं करतीं।
*_इसी विश्वास के कारण आज भी अनेक लोग अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों के मुख्य द्वार पर नींबू-मिर्च टांगते हैं।
*_यह परंपरा भारतीय लोकजीवन में बुरी नजर से बचाव और शुभता के प्रतीक के रूप में प्रचलित है।
*════════◄••❀••►════════*
⚜️ षष्ठी तिथि आपके उपर यदि मंगल कि दशा चल रही हो और आप किसी प्रकार के मुकदमे में फंस गये हों तो षष्ठी तिथि को भगवान कार्तिकेय स्वामी का पूजन करें। मुकदमे में अथवा राजकार्य से सम्बन्धित किसी भी कार्य में सफलता प्राप्ति के लिये षष्ठी तिथि को सायंकाल के समय में किसी भी शिवमन्दिर में षण्मुख के नाम से छः दीप दान करें। कहा जाता है, कि स्वामी कार्तिकेय को एक नीला रेशमी धागा चढ़ाकर उसे अपने भुजा पर बाँधने से शत्रु परास्त हो जाते हैं। साथ ही सर्वत्र विजय कि प्राप्ति होती है।।


