मध्य प्रदेश

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर महाविद्यालय में भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, व्यक्तित्व एवं उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
निबंध प्रतियोगिता में जिया साहू ने प्रथम, प्रिया साहू ने द्वितीय तथा सुरभि राजपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में सुरभि राजपाल प्रथम, मनीष यादव द्वितीय एवं जिया साहू तृतीय स्थान पर रहीं ।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संदीप कपूर ने किया । इसमें डॉ. ममता पटेल एवं डॉ. अजय कुमार कछवाहा ने सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार गौतम ने अपने व्याख्यान के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, व्यक्तित्व, संघर्ष और समाज के प्रति उनके योगदान से छात्र-छात्राओं को परिचित कराया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही ।

Related Articles

Back to top button