व्यापारी का कम्प्यूटर ऑपरेटर ही निकला लूट का आरोपी
प्रेस कॉन्फ़्रेंस में डीआईजी ने किया खुलासा
रायसेन। रायसेन कृषि मंडी में बिगत 4 दिन पहले अनाज व्यापारी मनोज राठौर की दुकान में मुंशी को बंधक बनाकर की गई लूट का खुलासा नर्मदापुरम रेंज के डीआईजी चंद्रशेखर सोलंकी ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किया। डीआईजी ने बताया कि मुख्य आरोपी ही निकला लूट का मास्टरमाइंड और इसी अनाज की दुकान पर करता था कंप्यूटर आपरेटर का काम।
रायसेन कृषि मंडी में स्थित अनाज व्यापारी मनोज राठौर की दुकान में विगत 4 दिन पहले हुई लगभग 4 लाख रुपए की लूट का खुलासा पुलिस ने कर दिया है नर्मदापुरम रेंज के डीआईजी ने मीडिया को बताया कि चार दिन पहले हुई इस लूट की घटना का मास्टरमाइंड इसी दुकान पर काम करने बाला शिवा गौर था जिसने अपने बचपन के दोस्त के साथ मिलकर पहले व्यापारी के मुंशी पदम सिंह के साथ जमकर मारपीट की और उसकी आंखे फोड़कर जान से मारने की कोशिश की, साथ ही लगभग 4 लाख रुपए लूटकर फरार हो गया था और सुबह जब व्यापारी मनोज राठौर अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान में लूट हो गई है इसकी सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबसे पहले मुंशी को इलाज के जिला अस्पताल पहुचवाया और आरोपियों की तलाश शुरू। इस लूट की घटना को सुलझाने के लिए पुलिस ने लगभग 600 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खँगाला और व्यापारी से बातचीत में ही शिवा गौर पर शक होने पर अपनी जाँच इसी दिशा में बढ़ाई।
पुलिस को कहीं से भी कोई सुराग नहीं मिल रहा था तब पुलिस को पीड़ित व्यापारी से पूंछताछ में पता चला कि सुबह जब उन्होंने लूट की घटना की जानकारी देने के लिए शिवम गौर को फ़ोन लगाकर बुलाया तो उसकी आंखों बहुत लाल हो रही घी और बह रात भर का जागा हुआ लग रहा था इसके बाद व्यापारी ने आगे बताया कि घायल मुंशी को भोपाल में भर्ती कराने के बाद जब वापस लौट रहे थे तब शिवा गाड़ी में भी सो गया था, इतनी महत्तपूर्ण जानकारी मिलते ही शिवा से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपने साले के साथ मिलकर जुर्म करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने तत्काल हो दोनों आरोपियों को हिरासत में ले “लिया है।डीआई जी ने आगे बताया की दोनों लुटेरों ने ऐसा कोई सबूत नहीं छोड़ा था जिससे तत्काल ही उनकी गिरफ्तारी हो सके, लेकिन पुलिस की दस टीमों में लगभग 100 से अधिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियौ ने लगातार चार दिन तक रात दिन मेहनत करके आरोपियों को धर दबोचा। इस पूरे मामले को सुलझाने के लिए नर्मदापुरम रेंज के आईजी चंद्रशेखर सोलंकी के निर्देश पर डीआईजी वीरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक नायक और उनकी टीम को सुलझाने में सफलता मिली है।



