ज्योतिषधार्मिक

Today Panchang आज का पंचांग शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦•••  *जय श्री हरि*  •••✦
🧾 *आज का पंचाग* 🧾
  शुक्रवार  27 नवम्बर  2026
*_ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥_*
🌌 *_दिन (वार) – शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख से भगवान विष्णु पर जल चढ़ाकर उन्हें पीले चन्दन अथवा केसर का तिलक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।
*_शुक्रवार के दिन नियम पूर्वक धन लाभ के लिए लक्ष्मी माँ को अत्यंत प्रिय “श्री सूक्त”, “महालक्ष्मी अष्टकम” एवं समस्त संकटो को दूर करने के लिए “माँ दुर्गा के 32 चमत्कारी नमो का पाठ” अवश्य ही करें ।
*_शुक्रवार के दिन माँ लक्ष्मी को हलवे या खीर का भोग लगाना चाहिए ।
*_शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह की आराधना करने से जीवन में समस्त सुख, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है बड़ा भवन, विदेश यात्रा के योग बनते है।
🔮 *_शुभ हिन्दू नववर्ष 2026 विक्रम संवत : 2083 कालयक्त विक्रम : 1948 नल_*
🌐 *_कालयुक्त संवत्सर विक्रम संवत 2083,_*
✡️ *_शक संवत 1948 (विश्वावसु संवत्सर), चैत्र_*
☮️ *_गुजराती सम्वत : 2082 नल_*
👸🏻 *_शिवराज शक 353_*
☸️ *_काली सम्वत् 5127_*
🕉️ *_संवत्सर (उत्तर) क्रोधी_*
☣️ *_आयन –  दक्षिणायन_*
🌧️ *_ऋतु – सौर शरद ऋतु_*
🌦️ *_मास – मार्गशीर्ष मास_*
🌖 *_पक्ष – कृष्ण पक्ष_*
📆 *_तिथि: शुक्रवार मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि 09:48 AM तक उपरांत चतुर्थी तिथि 06:40 AM तक उपरांत पंचमी_*
✏️ *_तिथि स्वामी – तृतीया तिथि की स्वामी माँ गौरी और कुबेर जी है ।तृतीया: किसी भी पक्ष की तीसरी तारीख को तृतीया तिथि या तीज कहते है।_*
💫 *_नक्षत्र : नक्षत्र आद्रा 03:08 PM तक उपरांत पुनर्वसु_*
🪐 *_नक्षत्र स्वामी : आर्द्रा (आद्रा) नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं, और इसके अधिष्ठाता देवता रुद्र (भगवान शिव का रूप) हैं।_*
⚜️ *_योग : शुभ योग 11:51 PM तक, उसके बाद शुक्ल योग_*
⚡ *_प्रथम करण : विष्टि 09:49 AM तक, बाद बव 08:11 PM तक_*
✨ *_द्वितीय करण : बालव 06:40 AM तक, बाद कौलव_*
🔥 *_गुलिक काल : – शुक्रवार को शुभ गुलिक प्रात: 7:30 से 9:00 तक।_*
⚜️ *_दिशाशूल – शुक्रवार को पश्चिम दिशा का दिकशूल होता है।यात्रा, कार्यों में सफलता के लिए घर से दही में चीनी या मिश्री डालकर उसे खाकर जाएँ।_*
🤖 *_राहुकाल -दिन – 11:13 से 12:35 तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |_*
🌞 *_सूर्योदय – 06:52.02 ए एम_*
🌅*_सूर्यास्त – 05:36.01 पी एम_*
👸🏻 *_ब्रह्म मुहूर्त : प्रातः काल 05:05 ए एम से 05:59 ए एम तक_*
🌇 *_प्रातः सन्ध्या : प्रातः काल 05:32 ए एम से 06:53 ए एम तक_*
🌟 *_अभिजित मुहूर्त : सुबह 11:48 ए एम से 12:30 पी एम तक_*
🔯 *_विजय मुहूर्त : दोपहर 01:54 पी एम से 02:36 पी एम तक_*
🐃 *_गोधूलि मुहूर्त : सायंकाल 05:21 पी एम से 05:49 पी एम तक_*
🎆 *_सायाह्न सन्ध्या : सायंकाल 05:24 पी एम से 06:45 पी एम तक_*
⭐ *_सर्वार्थ सिद्धि योग : शाम 03:08 पी एम से 06:54 ए एम, नवम्बर 28 तक_*
🗣️ *_निशिता मुहूर्त : दोपहर 11:42 पी एम से 12:36 ए एम, नवम्बर 28 तक_*
🚓 *_यात्रा शकुन-शुक्रवार को मीठा दही खाकर यात्रा पर निकलें।_*
👉🏼 *_आज का मंत्र-ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम:।_*
🤷🏻‍♀️ *_आज का उपाय-लक्ष्मी मन्दिर में खीर चढ़ाएं।_*
🪵 *_वनस्पति तंत्र उपाय-गूलर के वृक्ष में जल चढ़ाएं।_*
⚛️ *_पर्व एवं त्यौहार :  गणाधिप संकष्टी/चन्द्रोदय 08.51/ भद्रा/ सर्वार्थ सिद्धि योग/ प्रसिद्ध हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन जन्म दिवस, मार्शल आर्ट्स विशेषज्ञ ब्रूस ली जन्म दिवस, पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह स्मृति दिवस, लोकसभा अध्यक्ष गणेश वासुदेव मावलंकर जन्म दिवस, प्रसिद्ध संगीतकार बप्पी लाहिड़ी जयन्ती,भारत के पूर्व मुख्यमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह स्मृति दिवस, (भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख) सुनील कुमार स्मृति दिवस, प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि शिवमंगल सिंह सुमन पुण्यतिथि, बाल, कम उम्र और जबरन विवाह को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस, राष्ट्रीय कैडेट कोर दिवस (नवम्बर माह का चौथा रविवार)
✍🏼 *_तिथि विशेष – तृतीया तिथि में नमक का दान तथा भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। तृतीया तिथि एक सबला अर्थात बल प्रदान करने वाली तिथि मानी जाती है। इतना ही नहीं यह तृतीया तिथि आरोग्यकारी रोग निवारण करने वाली तिथि भी मानी जाती है। इस तृतीया तिथि की स्वामिनी माता गौरी और इसके देवता कुबेर देवता हैं। यह तृतीया तिथि जया नाम से विख्यात मानी जाती है। यह तृतीया तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ फलदायिनी मानी जाती है।         
🛕 *_Vastu tips_* 🏚️
बेडरूम यह वह जगह है, जहां आप अपना अधिकतर समय बिताते हैं, आराम करते हैं, सपने देखते हैं, सोते हैं आदि। तो आप यह अच्छी तरह से परख लीजिए कि आपके पास वे सब चीजें हैं, जो आपको पूरा आराम लेने में सहायक होती हैं। क्या आपके तकिए और गद्दे साफ और आरामदायक हैं? क्या आप अपने बिस्तर की चादर रोज बदलते हैं? क्या आप रोजाना बेड के गद्दे भी बदलते हैं? क्या आपके बिस्तर के नीचे कूड़ा करकट है? यदि आपके बेड में सामान रखने के बॉक्स बने हुए हैं, तो उन्हें साफ-सुथरा रखें और जहां तक हो सके उनमें केवल चादर या तौलिये ही रखें।  
🔰 *जीवनपयोगी कुंजियां* ⚜️
जिस घर में भगवान का, ब्रह्मवेत्ता संत का चित्र नहीं हैं वह घर श्मशान है | जिस घर में माँ – बाप , बुजुर्ग व बीमार का खयाल नहीं रखा जाता उस घर में लक्ष्मी रूठ जाती है | बिल्ली, बकरी व झाड़ू की धूलि घर में आने से बरकत चली जाती है | गाय के खुर की धूलि से, सुह्रदयता से ,  ब्रह्मज्ञानी सत्पुरुष के सत्संग से घर का वातावरण स्वर्गमय, सुखमय, मुक्तिमय हो जाता है   
🍋‍🟩 *आरोग्य संजीवनी* 🍓
*घर पर क्या कर सकते हैं*
दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं, आमतौर पर 2 से 3 लीटर, जब तक डॉक्टर ने दिल या किडनी की बीमारी की वजह से पानी कम करने को न कहा हो_*
खाने में फल, सलाद, दलिया, दालें और चोकर वाला आटा बढ़ाएं_*
रोज़ कम से कम 30 मिनट चलें_*
सुबह या नाश्ते के बाद शौच के लिए बैठने की आदत डालें, और ज़ोर न लगाएं_*
ईसबगोल पानी के साथ लें, या डॉक्टर की बताई हल्की दवा जैसे लैक्टुलोज़ या PEG_*
**क्या नहीं करना चाहिए**
*_उंगली, तीली या किसी चीज़ से मल निकालने की कोशिश न करें। बिना सलाह के रोज़ तेज़ जुलाब भी न लें, क्योंकि आंत उन पर निर्भर होने लगती है।
🌷 *_गुरु भक्ति योग_* 🌹
महापात्र और कट्टाहा-महापातर दो बिल्कुल अलग उप समुदाय हैं। जिनका आपस में कोई ऐतिहासिक संबंध नहीं है।
महापात्र (Mahapatra) का गठन दो संस्कृत शब्दों से हुआ (महान + प्राप्तकर्ता) –
       *_महापात्र प्राचीन भारत की पुरानी उपाधियों में से एक रहा है जो ज़्यादातर ब्राह्मणों को मिलती थी। जिनका उपयोग प्रतिष्ठा कमाने की महत्वता दर्शाने के लिए किया जाता था | महापात्र मुख्य रूप से सबसे पहले शाही प्रशासन के क्षेत्र में से नाम कमाने वाले कान्यकुब्ज ब्राह्मणों, फिर दूसरे क्षेत्रों में समान रूप में सम्मान अर्जित करने वालों को दिया जाता था। जो बदलते समय के साथ एक सरनेम बन गया क्योंकि सरनेम का इस्तेमाल मानकीकृत हो गया, वह भी खास इलाकों में घनत्व के हिसाब से,जो किसी रूप में यह सिद्ध नहीं करता कि वह सरनेम/उप समुदाय की शुरुआत उसी जगह से हुई हो।
        *_महापात्र सरनेम और उप समुदाय की महापातर के मुक़ाबले प्राचीनता कई पौराणिक और ऐतिहासिक ग्रंथों में सिद्ध है जैसे कि पंचरात्र जो एक 1st सहस्राब्दी (Millennium) CE का ग्रंथ है। इससे यह भी सिद्ध है कि जब कन्नौज (अवध) से विद्वान कान्यकुब्ज ब्राह्मणों ने दूसरे साम्राज्यों की ओर उनके निमंत्रणों का मान रखने के लिए पलायन करना शुरू नहीं किया था, महापात्र का अस्तित्व भले ही कम आबादी में पर हमेशा से था, क्योंकि उस समय या तो उपाधि (सरनेम) अपनी उपजाति द्वारा रोज़मर्रा का काम किए जाने वाले काम के अनुसार मिलता था, या तो किसी काम में श्रेष्ठता सिद्ध होने पर मिलता था। उसी राह पर चलते कान्यकुब्ज ब्राह्मण जिन्होंने कन्नौज से मध्य प्रदेश हो या ओडिशा के मंदिरों में विद्वानों के मांग के अनुसार ईश्वर पूजन एवं स्वयं स्थापना होने हेतु पलायन किया था, जिस पौराणिक काल दौरान मध्य प्रदेश और ओडिशा अवध साम्राज्य के सीधे पड़ोसी हुआ करते थे, जो राम जी से भी पहले सिर्फ विवाह ही नहीं गुरु-शिष्य परंपराओं से संबंधित थे उनके साथ, जब गोंडवाना, छत्तीसगढ़ और झारखंड का निर्माण भी नहीं हुआ था।
        *_यह सारी चीज़ें अच्छी तरह से डॉक्यूमेंटेड हैं, सिर्फ़ कुछ नई भक्ति आंदोलन की किताबों के दौरान ही नहीं, बल्कि पुराने शिलालेखों में भी हैं। सबसे आसान भाषा में कहें तो सारे महापात्र क्यों कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण हैं, मुख्य तौर से कन्नौज जो अभी के उत्तर प्रदेश में है, के प्रवासी हैं पर संख्या के अनुसार पाएं जाते जिसका कारण ऊपर स्पष्ट है। वैसे ही मध्य प्रदेश (छत्तीसगढ़ मिला कर), ओडिशा, पश्चिम बंगाल एवं बांग्लादेश तक उनका आकलन और उपस्थिति है। तो इसमें कोई अचंभित होने की बात नहीं है कि महापात्र सरनेम/उप समुदाय का आवास कम या ज्यादा संख्या में अवध क्षेत्र, ब्रज क्षेत्र, मध्य प्रदेश (छत्तीसगढ़), ओडिशा, पश्चिम बंगाल और इन राज्यों के सिमाओं से लगे हुए क्षेत्रों में है। हाँलांकी बंगाल में इन्हे उनकी बंगाली भासा की वजह से “मोहोपात्रो” के नाम से पुकारा जाता है जो अधिकतर मौलिक कायस्थ हैं, यह उस समय को साक्ष करता है जब ब्राह्मणों और क्षत्रियों के नोकझोंक से कायस्थ समाज का एक उप-जाति के स्वरूप में औपचारिकरण हो रहा था।
       *_गिरते हुए कलियुग के हिसाब से यह लोग अभी भी पुरोहित/पंडित/पंडा के बुनियादी अनुष्ठान करते हुए विश्व सामाजिक कल्याण के असाधारण कार्यों में योगदान दे रहे हैं जिसके लिए एक समय में उनके पित्रोन् को यह “महापात्र” की उपाधि मिली थी। दूसरे उच्य कोटि ब्राह्मणों की तरह, वे भी सप्तऋषि वंश के ज़रिए भगवान ब्रह्मा से निकले हैं और सदियों से सभी अलग-अलग पुरोहिती रस्मों और हिंदू पुरोहितों के जीवन के तरीकों का पालन करते आ रहे हैं, जिसमें नित्य कर्म, शादी, जन्म, मृत्यु और सभी 16 सम्स्कार शामिल हैं।
      *_उनका खान-पान इस बात पर निर्भर करता है कि वे हिंदू धर्म के किस संप्रदाय से प्रभावित हैं, जैसे वैष्णव धर्म से प्रेरित हो तो मांसाहार मुक्त शाकाहारी भोजन। एक सर्वाहारी आहार अगर देवीवाद और समुद्र तट के देवताओं से प्रेरित हो, और इसी प्रकार दूसरे मुख्य हिंदू धार्मिक संप्रदायों के अनुसार भोजन ग्रहण करते हैं। वे ज़्यादातर हिंदी बोलते हैं, जिसमें उनकी बोलियाँ खड़ीबोली, अवधी हैं और देश के भूगोल के आधार पर दूसरी भाषाएँ जैसे उड़िया, बंगाली भी शामिल हैं।
┈┈••✦✿✦•👣•✦✿✦••┈┈•
⚜️ तृतीया तिथि केवल बुधवार की हो तो अशुभ मानी जाती है। अन्यथा इस तृतीया तिथि को सभी शुभ कार्यों में लिया जा सकता है। आज तृतीया तिथि को माता गौरी की पूजा करके व्यक्ति अपनी मनोवाँछित कामनाओं की पूर्ति कर सकता है। आज तृतीया तिथि में एक स्त्री माता गौरी की पूजा करके अचल सुहाग की कामना करे तो उसका पति सभी संकटों से मुक्त हो जाता है। आज तृतीया तिथि को भगवान कुबेर जी की विशिष्ट पूजा करनी चाहिये। देवताओं के कोषाध्यक्ष की पूजा आज तृतीया तिथि को करके मनुष्य अतुलनीय धन प्राप्त कर सकता है।।

Related Articles

Back to top button