मध्य प्रदेश
बाल संरक्षण विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, शिवानी कुर्मी ने हासिल किया प्रथम स्थान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में बाल अधिकार सप्ताह के अंतर्गत बाल संरक्षण विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने भाग लेकर रंगों के माध्यम से बाल संरक्षण, सुरक्षा एवं जागरूकता का संदेश दिया ।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिलाषा चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष की शिवानी कुर्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं बीए द्वितीय वर्ष की अनुराधा लोधी ने द्वितीय स्थान हासिल किया । तृतीय स्थान पर बीए द्वितीय वर्ष की शिवानी साहू एवं बीए प्रथम वर्ष की शीतल कुर्मी रहीं ।



