मध्य प्रदेशराजनीति

जबलपुर संविधान बचाओ मार्च से कांग्रेस में नया उत्साह

नकुलनाथ के प्रथम आगमन पर उमड़ा जनसैलाब
करण सिंह चौहान के नेतृत्व में कटनी से बड़ी संख्या में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जबलपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित कांग्रेस के ‘संविधान बचाओ विशाल मार्च’ में पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला शहीद स्मारक, गोल बाजार जबलपुर से निकाले गए इस विशाल पैदल मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ‘राहुल भैया’, पूर्व सांसद नकुलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एन.पी. प्रजापति, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया तथा पूर्व मंत्री तरुण भानोट सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रमुख वह हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
इस ऐतिहासिक मार्च में शामिल होने के लिए कटनी से पूर्व शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष व छिंदवाड़ा प्रभारी करण सिंह चौहान बहोरीबंद के पूर्व विधायक निशित पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजा जगवानी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुलाम जाफर, युवा नेता दानिश अहमद, एडवोकेट संदीप जायसवाल ‘जित्तू’, रॉबिन पीटर, जॉर्ज डेविड, श्याम, यादव अजय कछवाहा, प्रमोद बडगैया एवं राम दौलतानी सहित अन्य साथी सम्मिलित हुए ।
*महाकौशल की धरती पर नकुलनाथ का भव्य स्वागत:*
इस अवसर पर कटनी के पूर्व जिलाध्यक्ष वा छिंदवाड़ा प्रभारी करण सिंह चौहान ने पूर्व सांसद नकुलनाथ का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया । करन सिंह चौहान ने कहा, “महाकौशल के मुख्यालय जबलपुर में आपके प्रथम आगमन पर हम सभी आपका हार्दिक अभिनंदन करते हैं ।  आपके पिताजी और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने सदैव महाकौशल क्षेत्र के विकास और यहां के कार्यकर्ताओं को विशेष महत्व दिया है । आज आपके जबलपुर आगमन से समूचे अंचल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार और विशेष उत्साहवर्धन हुआ है ।

Related Articles

Back to top button