डॉ संगीता चौरसिया बनी भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री

रायसेन । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भोजपुर विधानसभा के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परंजे, रायसेन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सीमा चौहान,
महेंद्र मैथिल, अध्यक्ष ग्रामीण मंडल मंडीदीप की सहमति से डॉ संगीता चौरसिया को महिला मोर्चा जिला महामंत्री रायसेन का दायित्व सौंपा गया है ।
पूर्व में डॉ संगीता चौरसिया भाजपा जिला मंत्री रायसेन, भाजपा महिला मोर्चा विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष रायसेन आदि विभिन्न पदों पर रही है। आपकी नवीन नियुक्ति से नगर में हर्ष का माहौल है ।आपको दायित्व दिए जाने से ओमप्रकाश मीणा, दीपेंद्र पाल, महेंद्र मैथिल, सीमा चौहान, जीवन सिंह पाल, अमित जैन, रामनिवास पाल, रंजीत जी, उत्तम जी, कामना चौरसिया, अनिल चौरसिया, मंगलाजी, मंजूजी, हेमलता जी, माया जी, गायत्री जी, श्रद्धा जी, आदि विभिन्न समाज प्रमुख गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी।



