समाजसेवी डॉ देवेंद्र धाकड़ ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 815 मरीज हुए लाभान्वित

बाहर से आए डॉक्टरों ने दिया चिकित्सा परामर्श
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । नगर के उदयश्री पैलेस ब्रह्मनगर में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. देवेंद्र धाकड़ द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में नोबेल हॉस्पिटल भोपाल की डॉक्टर्स टीम ने मरीजों का इलाज कर उन्हें चिकित्सा परामर्श दिया शिविर में करीब 815 लोग जांच करवाने के लिए पहुंचे इनमें ईसीजी डेंटल इको जांच यूरोलॉजी किडनी संबंधी रोग और स्त्री रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही शिविर में सुबह से ही लोगों का आना प्रारंभ हो गया था शिविर में देर शाम तक मरीजों की जांच की जाती रही शिविर में स्थानीय नर्मदा शक्ति संगठन के सदस्यों की पूरे समय सहयोग प्रदान किया शिविर में पहली बार हृदय की इको जांच निशुल्क की गई शिविर के समापन सभी डॉक्टर्स का जनप्रतिनिधियों द्वारा शाल श्रीफल से समापन किया गया।
धर्मेन्द्र राजपूत ने इस स्वास्थ्य शिविर को अदभुत एवं परम सेवा बताया। अतिथियों ने डॉ देवेंद्र धाकड़ के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की, समापन समारोह पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र राजपूत, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि गोलू राजपूत, एडवोकेट चतुरनारायण रघुवंशी, सुनील राय पार्षद, प्रभाकर मेहरा, प्रहलादसिंह लोधी, राजेंद्र रघुवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्येश सोनी तथा आभार डॉक्टर देवेंद्र धाकड़ ने व्यक्त किया।



