रेडिमेड की दुकान में लगी आग, जलकर हुई खाक, चार लाख से अधिक का नुकसान
फायर बिग्रेड ने पाया काबू
सिलवानी । मंगलवार की रात्रि में गांधी चबूतरा के पास एक रेडिमेड कपड़े की दुकान में आग लग गई, सूचना मिलने पर नगर परिषद की फायर बिग्रेड पहुंची और आग बुझाई, तब तक दुकान पूरी जलकर खाक हो गई।
शुभम साहू पिता रामबाबू साहू निवासी वार्ड 4 शिवाजी नगर एक सप्ताह पूर्व ही रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान प्रारंभ की थी और मंगलवार की रात्रि लगभग 9 बजे आसपास के दुकानदारों ने धुंआ निकलता देख तत्काल दुकान मालिक एवं प्रशासन को जानकारी दी, सूचना मिलने पर पुलिस और नगर परिषद सिलवानी की दोनों फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच कर आग बुझाई गई। चालक भगवानदास विश्वकर्मा एवं सहायक रितेश, चालक रईस मंसूरी सहायक मुकेश ने आग बुझाने में काफी मशक्कत की लेकिन आग इतनी भीषण थी नुकसान होने से नहीं बचा पाए।।
बताया जाता है कि शुभम साहू के पिता रामबाबू साहू फुल्की का ठेला लगाते है और दीपावली पर अपने बेटे शुभम साहू को सिद्धांत गारमेंट्स के नाम से कपड़े की दुकान खुलबाई थी। वर्षो की कमाई इस दुकान में लगाई थी जो कुछ ही क्षणों में नष्ट हो गई, पीड़ित का इस दुर्घटना में लगभग चार लाख रूपये का नुकसान हुआ है।



