धार्मिकमध्य प्रदेश

झूला पुल के साथ साथ रानगिर मे बनेगा भव्य मां हरसिध्दी लोक

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । प्रसिद्ध सिध्द क्षेत्र व माता हरसिध्दी देवी का पावन शक्ति पीठ धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद रानगिर अब अपने नवीनतम वैभवशाली स्वरूप मे आने को तत्पर है रानगिर की धार्मिकता अलौकिकता रमणीकता प्राकृतिक सौन्दर्य को अब नई पहचान मिलने वाली है। इसकी अनुपम सुन्दरता मे चार चांद लगाने के लिये यहां पर कलकल बहने वाली देहार नदी के ऊपर गुफा मन्दिर के पास से रानगिर से माता रानी के प्राचीन स्थान बूढी रानगिर तक सुगमता से श्रद्धालुओ को पहुंचने हेतु आधुनिक व आकर्षक झूला पुल का निर्माण शासन व्दारा कराया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है शासन के व्दारा झूला पुल के साथ साथ मां हरसिध्दी लोक बनाने पर भी तेजी से काम किया जा रहा है इस कारिडोर के पुनीत कार्य मे माता के परम भक्त रहली क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, पूर्व केबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव का स्तुत्य योगदान सराहनीय है। बता दे कि गोपाल भार्गव जी रानगिर के चहुंमुखी विकास के लिए दिन रात सोचा करते है उनके इन्ही पावन प्रयासो से रानगिर मे आज विकास की गंगा बह रही है अब मां हरसिध्दी लोक पर ध्यान केन्द्रित करने पर रानगिर उज्जैन के महाकाल लोक की तरह श्रद्धालुओ के जन आकर्षक का केन्द्र बनेगा इसके सर्वेक्षण का काम पिछले दिनो पूरा हो चुका है।

Related Articles

Back to top button