मध्य प्रदेश

मातृधाम छिपरी में होगा भव्य महाशिवरात्रि उत्सव

कलेक्टर एवं एसपी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । टीकमगढ़ जिले के लिधौरा तहसील के मातृधाम (छिपरी) में 17 से 26 फरवरी तक महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
ज्ञातव्य है कि रावतपुरा सरकार महाराज की पावन जन्म स्थली मातृधाम (छिपरी) में महाशिवरात्रि उत्सव आयोजित किया जायेगा। इस संबंध में आश्रम सेवकों ने बताया कि मां शारदा पहाड़ी पर 17 से 23 फरवरी तक श्रीमद् भागवत कथा और 23 से 26 फरवरी तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
इस दौरान जतारा एसडीएम शैलेन्द्र सिंह, तहसीलदार अजय कुमार झा, थाना प्रभारी जीएस बाजपेई सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button