क्राइम

बस ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी, घटनास्थल पर मौत

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पलेरा जतारा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा यात्री बस ने बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मारी घटनास्थल पर महिला की मौत, परमहंस कंपनी की बस के आगे से गुजर रही थी महिला अचानक बस स्टार्ट होने पर महिला को टक्कर मार दी गई घटना सुबह 10:30 की बताई जा रही है जिले के बमोरी कला थाना अंतर्गत कनेरा चौकी के कुड़याला गांव में भीषण सड़क हादसा हुआ।
कनेरा चौकी प्रभारी आकाश रूसिया गुप्ता ने बताया कि कुड़याला में यात्री बस के द्वारा एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी जिससे बुजुर्ग महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई है बस ड्राइवर मौके से फरार बताया गया है वही बस को पुलिस के द्वारा जप्त कर लिया गया है। मृतक रमिया पति भगवानदास लोधी उम्र 65 वर्ष की मनीराम लोधी के मकान के सामने यात्री बस के द्वारा हादसे में मौत हुई मृतक महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा में पोस्टमार्टम कराया गया पुलिस के द्वारा परमहंस कंपनी की बस क्रमांक एमपी 16 पी 0279 पर अपराध क्रमांक 32/25 धारा 106(1) बीएनएस 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला पंजीकृत करके विवेचना में लिया गया पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button